Kark rashifal 18 May 2025.आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए कुछ नए अनुभव और सीख लेकर आने वाला है. आपकी भावनाएं आज गहराई से काम करेंगी. उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित गृह स्थानम के ज्योतिषी अखिलेश पांडेय ने Local 18 के साथ आज की कर्क राशिफल पर विस्तार से चर्चा की. ज्योतिषी अखिलेश पांडेय बताते हैं कि 18 मई का दिन कर्क राशि के लिए संतुलित रहेगा. यदि आप भावनाओं में बहने की बजाय संयम के साथ निर्णय लेंगे, तो ये दिन आपके करियर, वित्त और निजी जीवन में अच्छे अवसर ला सकता है. स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें और अपनों के साथ समय बिताएं.
व्यापार और करियरआज कर्क राशि के व्यापारियों को अपने पुराने क्लाइंट्स या व्यापारिक साझेदारों से अच्छी खबर मिल सकती है. यदि आपने किसी डील को पिछले दिनों छोड़ा था, तो अब वो फिर से एक्टिव हो सकती है. मार्केटिंग और पब्लिक रिलेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है. बॉस के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बातचीत में संयम बरतें. कार्यस्थल पर धैर्य और सूझबूझ से काम लेना होगा. कुछ लोग आज नई नौकरी या ट्रांसफर को लेकर निर्णय ले सकते हैं.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक रूप से आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है. रुके हुए पैसे मिलने की संभावना है. निवेश करने का मन बना सकते हैं, विशेषकर यदि आप रियल एस्टेट या सोने-चांदी में निवेश करना चाहते हैं तो दिन अनुकूल है. हालांकि शेयर मार्केट में बहुत अधिक रिस्क लेने से बचें. खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत है, विशेषकर अनावश्यक वस्तुओं की खरीदारी से बचें.
लव लाइफप्रेम संबंधों के लिए दिन थोड़ा संवेदनशील हो सकता है. पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है, लेकिन यदि आप संयम रखें और अपने मन की बात प्यार से कहें, तो रिश्ते में और गहराई आएगी. जो लोग सिंगल हैं, उन्हें आज किसी पुराने मित्र के जरिए नया प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है. शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा. जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, ध्यान देना जरूरी होगा.
इसे भी पढ़ें…जानें कब अपनी राशि में प्रवेश करेंगे बुध, इन जातकों पर आर्थिक संकट के बादल, करें ये उपाय
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज कर्क राशि वाले मानसिक तनाव से बचें. अधिक सोच-विचार करने की प्रवृत्ति आज आपको थका सकती है. मेडिटेशन या हल्की योगाभ्यास की मदद से आप खुद को बेहतर महसूस करा सकते हैं. गैस, अपच या स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए खानपान पर विशेष ध्यान दें. पानी ज्यादा पिएं और ताजा भोजन करें.
भाग्य और उपायआज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा, विशेषकर यदि आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं या किसी निर्णय को अंतिम रूप देना चाहते हैं. लेकिन किसी भी चीज को जल्दबाज़ी में न करें. दिन में एक बार भगवान शिव का ध्यान करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 11 बार जाप करें. ये आपको मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा देगा.
लकी नंबर और रंगआज आपके लिए लकी नंबर 4 है, जो स्थिरता और संतुलन का प्रतीक है. कोई भी महत्त्वपूर्ण काम इस नंबर से जुड़े समय (जैसे 4 बजे) या दिनांक में करें, सफलता मिल सकती है. लकी रंग सफेद है जो आपको आज मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. आप सफेद कपड़े पहन सकते हैं या सफेद वस्तु अपने साथ रखें.