Last Updated:May 05, 2025, 20:16 ISTKarun Nair flop show continues in IPL 2025: करुण नायर आईपीएल 2025 में एक बेहतरीन पारी खेलने के बाद बार-बार फेल हो रहे हैं. इसने दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदों को जोरदार झटका दिया है. IPL 2025 DC vs SRH: करुण नायर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खाता भी नहीं खोल सके.(PTI)हाइलाइट्सकरुण नायर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खाता भी नहीं खोल सके.यह आईपीएल 2025 में दूसरा मौका है जब करुण 0 पर आउट हुए हैं.टीम इंडिया के लिए भी अच्छा प्रदर्शन कर फ्लॉप हो गए थे करुण नायर.नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के ‘रनवीर’ करुण नायर आईपीएल 2025 में एक बेहतरीन पारी खेलने के बाद बार-बार फेल हो रहे हैं. उनके खराब प्रदर्शन ने ना सिर्फ दिल्ली के प्रदर्शन को प्रभावित किया है, बल्कि उसकी उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है. यह झटका उम्मीद जगाने के बाद दगा देने जैसा भी है क्योंकि जब उन्हें इस टूर्नामेंट में पहली बार मौका मिला तो उन्होंने 89 रन की बेहतरीन पारी खेली. इसके बाद तो जैसे उनका बल्ला रूठ ही गया है.
करुण नायर को आईपीएल 2025 में पहला मौका 13 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिला. उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से लपका और 89 रन ठोक दिए. करुण की इस ताबड़तोड़ पारी का शिकार जसप्रीत बुमराह भी हुए. बुमराह तो अपनी पिटाई से इतने खफा हुए कि ब्रेक के दौरान करुण नायर से भिड़ने ही पहुंच गए. वह तो हार्दिक पंड्या ने मामला संभाला. हालांकि, करुण की यह पारी भी दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई पर जीत नहीं दिला सकी.
एसआरएच के खिलाफ नहीं खुला खाताकरुण नायर ने इसके बाद अगला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला. इस बार वे खाता भी नहीं खोल सके. लेकिन यह तो जैसे ट्रेलर था. पिक्चर तो बाकी थी, जो अब देखने को मिल रही है. करुण नायर 89 रन की पारी खेलने के बाद 6 पारियां खेल चुके हैं. उन्होंने इन पारियों में 65 रन बनाए हैं, जिनमें 31 रन सर्वोच्च स्कोर है. करुण ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 31, और लखनऊ व कोलकाता के खिलाफ 15-15 रन बनाए. आरसीबी के खिलाफ वे 4 रन बनाकर आउट हुए. जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 0 पर आउट हो गए.
टेस्ट करियर का आगाज भी ऐसा हीकरुण नायर का आईपीएल 2025 का प्रदर्शन उनके टेस्ट करियर की याद दिलाता है. करुण ने 2016 में अपने तीसरे ही टेस्ट मैच में तिहरा शतक लगाया था. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में 303 रन बनाए थे. ऐसा लगा कि भारत को सुपरस्टार मिल गया. लेकिन वे इस स्टारडम को आगे नहीं बढ़ा पाए. करुण 303 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेले. वे इन तीन मैचों में सिर्फ 54 रन बना पाए. इसके बाद उन्हें टीम इंडिया से बाहर कर दिया और वापसी का उनका इंतजार आज भी जारी है.
Location :Delhi,Delhi,Delhihomecricket6 पारियों में 65 रन, 2 बार 0… आईपीएल में बार-बार दगा दे रहे करुण नायर
Source link