Last Updated:May 05, 2025, 20:43 ISTSRH vs DC: काव्या मारन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर रही है. लेकिन इसके बावजूद काव्या का चेहरा मैच में निराश है. आइए जानतें है इसके पीछे की वजह.काव्या मारन का क्यों उतरा है चेहरा?
हाइलाइट्सदिल्ली कैपिटल्स ने 30 रन पर 5 विकेट गंवाए.काव्या मारन SRH के प्लेऑफ में नहीं पहुंचने से निराश.SRH प्वाइंट टेबल में 9वें स्थान पर है.नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद (DC vs SRH) के बीच मैच में दिल्ली की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही. दिल्ली ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवाए और सनराइजर्स हैदराबाद के जाल में आसानी में फंस गई. स्टेडियम में मैच में दौरान खूब चर्चा में रहने वाली काव्या मारन आज निराश नजर आ रही है. 30 रन पर 5 विकेट गिर गए हैं लेकिन इसके बावजूद वह निराश नजर आ रही है.
दिल्ली ने एक समय पर 30 रन बनाए लेकिन वह 5 विकेट गंवा चुके थे. जब काव्या मारन पर कैमरा गया तो वह निराश ही नजर आई. वह पहले की तरह जश्न मनाती नजर नहीं आई. तो इसके पीछे की वजह क्या है? आइए समझते हैं. काव्या की निराशा कुछ और नहीं बल्कि टीम का प्लेऑफ में नहीं पहुंचना है. भले ही हैदराबाद के प्लेऑफ में संभावनाएं अब भी है लेकिन उनके ना पहुंचने की संभावना 99 प्रतिशत है.
28 गेंदों में शतक… CSK ने अचानक टीम में बदलाव किया, धाकड़ बल्लेबाज की एंट्री
दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम फिलहाल प्वाइंट टेबल में 9वें नंबर पर है. उन्होंने अब तक 10 में से सिर्फ 3 मैच जीते हैं और 7 मुकाबले गंवाए हैं. उनके पास सिर्फ 6 प्वाइंट हैं. अगर वह बचे हुए 4 मैच जीत जाती है तो उनके प्वाइंट 14 अंक तक ही पहुंचेंगे. लेकिन 14 अंक में क्वालीफाई करना काफी मुश्किल है. कोई चमत्कार ही उन्हें प्लेऑफ में एंट्री दिलवा सकता है.
दिल्ली कैपिटल्स की खराब बल्लेबाजीदिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग करने उतरे करुण नायर और फाफ डुप्लेसी फ्लॉप रहे. नायर 1 गेंद में 0 तो डुप्लेसी 3 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद तीसरे नंबर पर आए अभिषेक पोरेल ने 10 गेंद में 8 रन , केएल राहुल ने 14 गेंदों में 10 रन, वहीं, अक्षर पटेल 7 गेंदों में 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. हैदराबाद के पैट कमिंस ने अकेले 3 विकेट लिए.
Location :New Delhi,New Delhi,Delhihomecricketआईपीएल 2025: दिल्ली के 30 रन पर 5 विकेट… फिर भी खुश नहीं काव्या मारन
Source link