Home Remedy: हर घर में मंदिर एक ऐसा स्थान होता है जहां हम शांति और ऊर्जा की तलाश में जाते हैं. सुबह की पूजा हो या शाम की आरती, यह स्थान पूरे घर का ऊर्जा केंद्र बन जाता है. मंदिर की पवित्रता और सकारात्मक प्रभाव को बढ़ाने के लिए कई छोटे-छोटे उपाय किए जाते हैं, जिनमें एक बेहद असरदार उपाय है तांबे के लोटे में जल भरकर मंदिर में रखना. तांबे का लोटा भारतीय परंपरा में हमेशा से विशेष माना गया है. जब इसमें जल भरकर पूजा स्थान पर रखा जाता है, तो यह केवल एक धार्मिक क्रिया नहीं रहती, बल्कि इसके पीछे गहरी ऊर्जा विज्ञान की सोच जुड़ी होती है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
क्यों रखना चाहिए तांबे के लोटे में जल?तांबे को ऊर्जा का चालक माना जाता है. यह धातु वातावरण में फैली नकारात्मकता को खींचकर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती है. जब इसमें जल रखा जाता है, तो वह जल एक ऊर्जा वाहक के रूप में काम करता है. इस जल से न केवल वातावरण में शुद्धता आती है, बल्कि घर के सदस्यों के मन-मस्तिष्क पर भी अच्छा असर होता है.
यह भी पढ़ें – कामयाबी नहीं मिल रही? रोज़ की इन 9 आदतों से सभी ग्रह होंगे संतुलित, जीवन बदलेगा
तांबे का जल शरीर के लिए भी फायदेमंद माना गया है, लेकिन जब यह जल मंदिर में रखा जाता है, तो यह आध्यात्मिक ऊर्जा के प्रवाह का माध्यम बनता है. पूजा के बाद इसी जल से पूरे घर में छींटे मारने की परंपरा भी इसलिए बनाई गई है, ताकि नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाए.
क्या असर होता है ?जब तांबे के पात्र में जल भरकर नियमित रूप से मंदिर में रखा जाता है, तो घर में एक विशेष प्रकार की शांति बनी रहती है. इस जल से निकलने वाली ऊर्जा वातावरण को हल्का और शांत बनाती है. यह उपाय मानसिक तनाव को भी कम करने में मदद करता है. अगर घर में लगातार कलह या तनाव का माहौल बना रहता है, तो यह छोटा-सा कदम बड़ा बदलाव ला सकता है.
इसके अलावा, मान्यता यह भी है कि तांबे के जल पात्र से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और घर में बरकत बनी रहती है. जिन घरों में रोज़ाना पूजा में इस जल का उपयोग होता है, वहाँ अक्सर रिश्तों में मिठास और समझ बढ़ती है.
यह भी पढ़ें – धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए 41 दिन का यह उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत!
किन बातों का रखें ध्यान?1. लोटा हमेशा साफ-सुथरा होना चाहिए. गंदे पात्र का उल्टा असर हो सकता है.2. जल रोज़ बदला जाए. बासी जल ऊर्जा प्रवाह को रोक सकता है.3. लोटा मंदिर में ऐसे स्थान पर रखें जहां वह सूर्य की पहली किरणों से थोड़ा-बहुत स्पर्श पा सके.4. जल भरते समय मन में अच्छे विचार और भाव रखें, क्योंकि पानी इन भावनाओं को अपने भीतर समाहित कर लेता है.