kl rahul breaks virat kohlis record fastest 8000 t20 runs | केएल राहुल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड



Last Updated:May 18, 2025, 22:25 ISTKL Rahul Hundred: केएल राहुल ने आईपीएल में शतक ठोक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. यह आईपीएल में उनका पांचवां शतक है. केएल राहुल सबसे तेजी से 8000 टी20 रन बनाने वाले भारतीय बैटर भी बन गए हैं.केएल राहुल ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 112 रन बनाए. नई दिल्ली. केएल राहुल ने आईपीएल में पांचवां शतक ठोक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले राहुल ने रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 112 रन की पारी खेली.केएल राहुल इसके साथ ही टी20 क्रिकेट में सबसे तेजी से 8000 रन बनाने वाले भारतीय बैटर बन गए हैं. उन्होंने विराट कोहली का पीछे छोड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

केएल राहुल ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 65 गेंद में 112 रन की नाबाद पारी खेली. उन्होंने इस पारी के दौरान अपने 8000 टी20 रन भी पूरे कर लिए.  केएल राहुल ने यह कारनामा 224वीं पारी में किया. इसके साथ ही वे 230 पारियों से कम में 8000 टी20 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए. केएल राहुल से पहले सबसे कम पारियों में 8000 टी20 रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था. उन्होंने 243 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था.

IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 अलग-अलग टीमों से शतक बनाने वाले पहले बैटर बने

विश्व रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम ओवरऑल रिकॉर्ड देखें तो सबसे तेजी से 8000 टी20 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. वेस्टइंडीज के गेल ने 213 पारियों में यह कारनामा किया था. पाकिस्तान के बाबर आजम (218) इस रिकॉर्ड की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. बाबर के बाद केएल राहुल का नंबर आता है. विराट कोहली (243) चौथे और मोहम्मद रिजवान (244) पांचवें नंबर पर हैं.

सबसे अधिक आईपीएल शतक की लिस्ट में चौथे नंबर पर केएल राहुल गुजरात टाइटंस के खिलाफ ओपनिंग करने उतरे और आखिर तक आउट नहीं हुए. उन्होंने 60 गेंदों में अपना शतक बनाया. यह आईपीएल में उनका पांचवां शतक है. केएल राहुल इसके साथ ही आईपीएल में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए. विराट कोहली 8 शतक के साथ इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. क्रिस गेल (7) दूसरे और जॉस बटलर (6) तीसरे नंबर पर हैं.

दाएं हाथ के बैटर का पहला शतक केएल राहुल ने अपनी शतकीय पारी में 14 चौके और 4 छक्के लगाए. वे आईपीएल 2025 में शतक लगाने वाले पांचवें बैटर हैं. उनसे पहले ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य इस टूर्नामेंट में शतक लगा चुके हैं. इत्तफाक से ईशान, अभिषेक, वैभव और प्रियांश चारों ही बाएं हाथ के बैटर हैं. इस तरह केएल राहुल आईपीएल 2025 में शतक बनाने वाले दाएं हाथ के पहले बैटर बन गए हैं.
विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editorदो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ेंदो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Delhi,Delhi,Delhihomecricketकेएल राहुल ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, किया ऐसा काम जो कोई भारतीय नहीं कर सका



Source link

Leave a Comment