KL Rahul to break Babar azam record: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस: केएल राहुल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड



Last Updated:May 18, 2025, 15:10 ISTदिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा. केएल राहुल 8000 टी20 रन से 33 रन दूर हैं. वह 214 पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. पाकिस्तान के बाबर आजम का रिकॉर्ड आज टूट सकता है.केएल राहुल आज आईपीएल में बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्डनई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में आज शाम दिन के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ होने वाला है, टीम का इरादा बड़ी जीत दर्ज कर प्लेऑफ में बने रहने का होगा. इस मुकाबले में सबकी नजर दिल्ली के प्रमुख बल्लेबाज केएल राहुल पर रहेगी. ये बल्लेबाज एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं. टी20 क्रिकेट में केएल राहुल सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले भारतीय बन सकते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से केएल राहुल आज जब शाम गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलने उतरेंगे तो नजर एक बड़े रिकॉर्ड पर होगी. टी20 क्रिकेट में यह बल्लेबाज 8000 टी20 रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बनने से सिर्फ 33 रन दूर हैं. अगर आज के मैच में ये रन बन जाते हैं तो राहुल इस उपलब्धि सिर्फ 214 पारियों में हासिल कर लेंगे. ऐसा करने के साथ ही दिल्ली का ये बैटर विराट कोहली के जैसे दिग्गज को पीछे छोड़ देगा. किंग कोहली ने 243 पारियों में 8 हजार टी20 रन पूरे किए थे.

यह मील का पत्थर राहुल को टी20 क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाला दूसरा सबसे तेज बल्लेबाज बना देगा. जिससे वह पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे छोड़ देंगे. बाबर ने यह उपलब्धि 218 पारियों में हासिल की थी. वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल इस लिस्ट में सबसे आगे हैं. उन्होंने यह उपलब्धि 213 पारियों में हासिल की थी.

उसे मनाने की बहुत कोशिश की नहीं माना, मेरे लिए एक दुखद दिन…विराट कोहली को कोचिंग देने वाले दिग्गज ने तोड़ी चुप्पी

कैपिटल्स के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की उम्मीद है राहुल या तो नंबर 3 या नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. इस सीजन में उन्होंने एक बार ओपनिंग की, दो बार नंबर 3 पर और सात मैचों में नंबर 4 पर बल्लेबाजी की. उन्होंने इन भूमिकाओं में अच्छी तरह से ढलते हुए 10 मैचों में 47.63 की औसत से 381 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 142.63 रहा.

केएल राहुल को किससे खतरा

दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ बचकर रहने की जरूरत है. टीम के स्पिनर राशिद खान भले ही उतने असरदार नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन उनकी फिरकी से सावधान रहना होगा. अब तक केएल राहुल का राशिद खान तीन बार शिकार कर चुके हैं. दोनों के बीच हुई टक्कर में केएल ने 47 गेंद खेलकर सिर्फ 40 रन दिए हैं.
Viplove Kumar15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketबाबर आजम को आईपीएल से लग सकता है झटका, केएल राहुल तोड़ेंगे बड़ा रिकॉर्ड



Source link

Leave a Comment