Last Updated:May 03, 2025, 08:02 ISTAquarius Horoscope: कुंभ राशि के जातकों के लिए 3 मई 2025 का दिन कई सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. व्यवसाय में लाभ, पारिवारिक सुख, सरकारी कार्यों में सफलता और शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने की संभावना है. हालांकि…और पढ़ेंImage हाइलाइट्सव्यवसाय में लाभ और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.कानूनी मामलों में सफलता मिलने की संभावना है.स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है.कोरबा. कुंभ राशि के जातकों के लिए एक 3 मई 2025 का दिन आशाजनक रहने संभावना है. ज्योतिषाचार्य पंडित दशरथ नंदन द्विवेदी जी के अनुसार, यह दिन व्यापार और व्यवसाय के दृष्टिकोण से विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकता है. आज का दिन आपके लिए उन्नति और लाभ के कई सुनहरे अवसर लेकर आ सकता है. कार्यस्थल पर नए स्रोतों से आय में वृद्धि होने की संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो आज आपको नए सौदे प्राप्त हो सकते हैं जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह दिन अनुकूल रहेगा, उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में प्रशंसा और प्रोत्साहन मिलने की संभावना है.
घरेलू समस्याओं से मिलेगी राहत
लंबे समय से चली आ रही घरेलू समस्याओं से आज आपको राहत मिलने की संभावना है. परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा. यदि आप किसी पारिवारिक विवाद से जूझ रहे हैं, तो कल उसका समाधान निकलने की संभावना है. परिवार के सदस्यों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा और आप उनके साथ खुशनुमा पल बिताएंगे. सरकारी क्षेत्र से जुड़े मामलों में आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलने से लाभ होगा. यदि आपका कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो आज उसके पूरा होने की संभावना है. संबंधित अधिकारियों से आपको सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है.
कानूनी मामलों में सफलता के बन रहे प्रबल योग
सेहत के मामले में आज आपको अपना ध्यान रखने की आवश्यकता है. हल्का व्यायाम और पौष्टिक भोजन आपके लिए फायदेमंद रहेगा. यदि आपको किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या है, तो कल डॉक्टर से सलाह अवश्य लें. यदि कोई कानूनी मामला कोर्ट में चल रहा है तो आज आपको इसमें सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. आपके पक्ष में फैसला आने की संभावना है. कानूनी मामलों में आज आपको सफलता मिलने के प्रबल योग हैं. आपके विरोधी आज आपका अहित नहीं कर पाएंगे. वे आपकी छवि खराब करने या आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन उनकी कोशिशें नाकामयाब रहेंगी.
आप अपनी बुद्धिमत्ता और चतुराई से उनका सामना करने में सक्षम रहेंगे. शाम के समय आप दोस्तों के साथ मनोरंजन कर सकते हैं. आप किसी पार्टी या समारोह में भाग ले सकते हैं. दोस्तों के साथ समय बिताने से आपका तनाव कम होगा और आप तरोताजा महसूस करेंगे.
Location :Korba,Chhattisgarhhomeastroपारिवारिक विवाद से मिल सकती है मुक्ति, धन लाभ की है प्रबल संभावनाDisclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Source link