Libra Rashifal: आज का दिन बेहद खास, जमीन विवाद की आशंका रहे सावधान, आर्थिक स्तिथि होगी मजबूत



Last Updated:May 18, 2025, 08:12 ISTLibra Rashifal: पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा कहते हैं कि आज आपको अपने रिश्तेदारों का भरपूर सहयोग मिलेगा. वहीं पारिवारिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी पारिवारिक लोगों का सहयोग भरपूर मिलेगा परंतु परिवार में कुछ जमीन…और पढ़ेंX

आज के दिन आप तुला राशि के जातक के लिए रहेगा लाभकारीआज 18 मई दिन शनिवार तुला राशि के जातक के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है.वही भाग्य निर्माण के लिए आज आप अच्छे और बड़े निर्णय लेने में सफल होंगे. वही मित्रों का सहयोग भरपूर मिलेगा.वही आज शारीरिक दृष्टि से भी बढ़िया समय है परंतु आलस्य अधिक परेशान करेगा इसलिए आलस्य को त्याग करके अपने कार्य पर फोकस करना आवश्यक दिख रहा है.

वहीं जानकारी देते हुए पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा कहते हैं कि आज आपको अपने रिश्तेदारों का भरपूर सहयोग मिलेगा. रुके हुये पैसे वापस आने की संभावना बनती हुई दिख रही है. थोड़ा प्रयास करने से सफलता मिलेगा. वही पारिवारिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी पारिवारिक लोगों का सहयोग भरपूर मिलेगा परंतु परिवार में कुछ जमीन ज्यादा को लेकर विवाद उत्पन्न होने की संभावना बनती हुई दिख रही है. लेकिन उक्त विवाद में अपने आप को आप नियंत्रण में रखें तो ज्यादा हितकर रहेगा.

जमीनी विवाद होने की संभावनावहीं अध्यनरत विद्यार्थी के लिए आज का दिन सुखद है. पढ़ाई के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और सजगता भी बढ़ता हुआ दिख रहा है.वही दांपत्य जीवन सुखद रहेगा अपने जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मिलेगा.वही प्रेम प्रसंग में रहने वाले जातक के लिए भी आज का दिन सुखमय है. अपने साथी के साथ आप समय व्यतीत कर सकते हैं आज ऐसा प्रतीत हो रहा है. वहीं कार्यक्षेत्र में जो व्यापार से जुड़े हुए व्यक्ति हैं उन व्यापारिक क्षेत्र के लोगों को अपने व्यापार में अच्छी सफलता होने की संभावना है. वहीं व्यापार प्रतिष्ठान में बढ़ोतरी की संभावना बनेगी अन्य दिनों की अपेक्षा आज अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के प्रति जागरूकता अधिक रहेंगे.आज आपको कोई नई और अच्छे लोगों से संबंध बेहतर होता हुआ दिख रहा है.

आज के दिन करें ये उपायआज के दिन आप भगवान सूर्य को प्रणाम करें सुबह में सवेरे जागकर एक लोटा जल तांबे के लोटा में रखकर सूर्यदेव को अर्पित करें और आज के दिन आप लाल रंग का वस्त्र धारण करें और तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीना अधिक लाभकारी होगा.

homeastroआज का दिन बेहद खास, जमीन विवाद की आशंका रहे सावधान, करे ये उपाय



Source link

Leave a Comment