Last Updated:May 09, 2025, 01:31 ISTतुला राशि वालों को आज अपने मित्रों से सहयोग तो प्राप्त होगा, लेकिन मित्रों से धोखा भी मिलेगा. इसलिए थोड़ा सावधान और सतर्क रहें. आज आपकी अपने पारिवारिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी.X
तुला राशिफलहाइलाइट्सयात्रा के समय सावधान रहें, चोट लग सकती है.आर्थिक क्षति और सामान खोने का डर रहेगा.जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा.पूर्णिया:- आज 9 मई दिन शुक्रवार को तुला राशि वाले जातक को सावधान रहना चाहिए. खासकर यात्रा के समय, नहीं तो आपको आज चोट लगने की संभावना बनती हुई दिख रही है. इसलिए आज आप पूर्ण रूप से सावधान रहें. वहीं आज आपको आर्थिक क्षति होने की संभावना बनती हुई दिख रही है. यात्रा के समय कोई सामान आपका खोने का डर रहेगा.
यात्रा के दौरान लग सकता है चोट, रहें सतर्कज्योतिष गणना के एक्सपर्ट आचार्य बंशीधर झा लोकल 18 को बताते हैं कि तुला राशि वालों को अपने मित्रों से सहयोग तो प्राप्त होगा, लेकिन मित्रों से धोखा भी मिलेगा. इसलिए थोड़ा सावधान और सतर्क रहें. आज आपकी अपने पारिवारिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी. पारिवारिक लोगों का सहयोग भी भरपूर मिलेगा. वहीं अध्यनरत विद्यार्थी के लिए मन में बेचैनी और शांति बढ़ेगी, जिसकी वजह से पढ़ाई में मन कम लगेगा. आज के दिन यात्रा के प्रति ज्यादा आपका फोकस बढ़ेगा, ऐसा भी प्रतीत हो रहा है.
दाम्पत्य जीवन रहेगा खुशहालवहीं आज आपको अपने जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. आपसी प्यार और रोमांटिक अंदाज का अनुभव होगा. वहीं आज प्रेम प्रसंग में रहने वाले जातक के लिए भी दिन सुखद रहेगा. आज दोनों के एक-दूसरे के लिए सहयोग की भावना से चलेगा. वहीं आज आपका भाग्य निर्माण के लिए दिन सुखद है. अन्य लोगों का आपको सहयोग मिलेगा.
वहीं यदि आप व्यावसायिक क्षेत्र में जुड़े हुए हैं, तो व्यावसायिक क्षेत्र में किसी अच्छे और उच्च सदस्य लोगों से आपका सम्बंध बेहतर होगा और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सफल होंगे. लेकिन नये और अंजान लोगों को आज उधारी देने से बचना होगा, क्योंकि वह पैसा आर्थिक क्षति हो सकता है, ऐसा प्रतीत हो रहा है.
आज के दिन करें ये उपायएक्सपर्ट आचार्य बंशीधर झा Local 18 को आगे बताते हैं कि आज तुला राशि के जातक को बुजुर्गों का आशीर्वाद अवश्य लेना चाहिए. वहीं आज के दिन आप हनुमान जी का पूजन करें और अपने लिए गुलाबी रंग का वस्त्र धारण करें. इससे पूरा दिन बेहतर बीतेगा.
homeastroतुला राशि वालों को आज सावधान रहने की जरूरत! इन मुश्किल बाधाओं से होगा सामनाDisclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Source link