Last Updated:May 05, 2025, 07:29 ISTRishabh Pant न तो बल्ले से रन बना रहे हैं और न अब कप्तानी से टीम को जीत दिला पा रहे हैं. आखिरी पांच में से चार मुकाबलों में लखनऊ सुपरजायंट्स को हार का मुंह देखना पड़ा. प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है.लखनऊ सुपरजायंट्स की पांच मैच में चौथी हारहाइलाइट्सपंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हरायापिछले पांच मुकाबलों में लखनऊ की चौथी हारप्लेऑफ में पहुंचने के लिए लखनऊ को क्या करना होगा?नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) ने धमाकेदार शुरुआत की थी. अपने शुरुआती छह मैच में से चार जीत लिए थे. मगर पिछले पांच मुकाबलों में उन्हें चार बार हार का मुंह देखना पड़ा. एक वक्त जो टीम आसानी से प्लेऑफ में पहुंचती दिख रही थी अब उसका टॉप-4 में फिनिश करना मुश्किल नजर आ रहा है. 4 अप्रैल की रात पंजाब किंग्स ने ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रन से हराकर अपनी प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत की. मेगा ऑक्शन में रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में बिके ऋषभ पंत की कप्तानी सवालों के घेरे में है.इस हार के बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया है.
खराब बैटिंग के बाद कप्तानी में भी फिसड्डी पंत ऋषभ पंत ने कहा, ‘निश्चित रूप से ये बहुत बड़ा टारगेट था. जब आप गलत समय पर अहम कैच छोड़ते हैं तो यह आपको भारी नुकसान पहुंचाता है. हमने सोचा कि यह और ज्यादा करेगा, लेकिन हमने शुरुआत में सही लैंथ नहीं चुनी. लेकिन यह खेल का एक अहम हिस्सा है. सपना अभी भी जिंदा है. अगर हम अगले तीन मैच जीत सकते हैं तो हम निश्चित रूप से पलटवार कर सकते हैं और अद्भुत चीजें कर सकते हैं. हर मैच में आप अपने टॉप ऑर्डर से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद नहीं कर सकते. हमें कभी-कभी स्कोर को डीप भी ले जाना पड़ेगा. हमारे सामने एक विशाल लक्ष्य था और इससे हमें बहुत नुकसान हुआ.
हम तो डूबे हैं सनम तुमको भी ले डूबेंगे… प्लेऑफ से बाहर हो चुकी SRH से हार नहीं सकती दिल्ली कैपिटल्स
प्लेऑफ में पहुंचने के लिए क्या करना होगापंजाब किंग्स सात जीत से 15 पॉइंट्स लेकर टैली में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (16 रन) से पीछे दूसरे नंबर पर पहुंच गई. वहीं लखनऊ सुपरजायंट्स 11 मैच में 10 पॉइंट लेकर सातवें नंबर पर है. चेन्नई सुपरकिंग्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद टॉप फोर पोजिशन के लिए सात टीम हैं. लखनऊ को अपने बचे तीन मैच आरसीबी, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने हैं. अपने सारे मैच जीतकर भी टीम 16 पॉइंट पर ही पहुंच पाएगी. टीम को उम्मीद करनी होगी कि उन्हें उम्मीद होगी कि ये जीत बड़े अंतर से हो ताकि मामला नेट रन रेट में न फंस जाए.
श्रेयस की कप्तानी में पंजाब ने रचा इतिहासदूसरी ओर पंजाब किंग्स को धर्मशाला में 12 साल बाद कोई मैच जिताने वाले श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘हर खिलाड़ी ने अपना योगदान दिया. प्रभसिमरन ने आज असाधारण पारी खेली. मैं सिर्फ इसी योजना के साथ उतरा था कि यह मैच जीतना है और इस मैदान पर हमारी टीम के आंकड़ों के बारे में नहीं सोच रहा था. हर खिलाड़ी ने सही समय पर प्रदर्शन किया.
Location :New Delhi,Delhihomecricketआखिरी 5 मैच में 4 हार, 27 करोड़ पानी में गया छपाक, प्लेऑफ में पहुंच पाएगा LSG?
Source link