Last Updated:May 02, 2025, 07:25 ISTCapricorn Horoscope: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है. यदि किसी प्रॉपर्टी में पुराना निवेश किया है तो आज उसके अच्छे दाम मिलने के योग हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शुभ है.ऑफिस में कोई…और पढ़ेंX
मकर राशि हाइलाइट्सप्रॉपर्टी में निवेश से मुनाफा होगा.प्रेम संबंधों में अनुकूलता बनी रहेगी.मां लक्ष्मी की पूजा से कार्यों में सफलता मिलेगी.करौली. मकर राशि के जातकों के लिए 2 मई यानी आज का दिन कार्यों में सफलता वाला दिन रहेगा. आज आपको हर कार्य में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं. विशेषरूप से व्यापारी वर्ग के लोगों को आज अपने किसी परिचित से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. व्यापार में आज धन लाभ के भी योग हैं. ज्योतिषी पं. धीरज शर्मा के अनुसार, कि मकर राशि के जातकों ने अगर किसी प्रॉपर्टी में पुराना निवेश किया है, तो आज उसके अच्छे दाम मिलने के योग है. मकर राशि के जातकों को आज प्रॉपर्टी में भी अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है.
व्यापरियों के लिए खास रहने वाला है दिन
ज्योतिषी पं. धीरज शर्मा ने बताया कि आज का दिन विशेष रूप से व्यापारी वर्ग के लिए अच्छा रहेगा. व्यापारी वर्ग के लोगों को किसी पुरानी प्रॉपर्टी में निवेश से अच्छा खासा मुनाफा प्राप्त हो सकता है. उनका कहना है कि आज व्यवसाय में भी तेजी रहेगी. इसलिए आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए खास रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शुभ हैं. आज आपके ऑफिस में कोई नया कार्य या कोई नया उत्तरदायित्व मिल सकता है, जो आगे आपके लिए स्किल्स के लिए बढ़ाने में भी सहायक होगा. विशेषरूप से आज नौकरी पेशा लोग अपनी कार्य कुशलता से अपने प्रतिस्पर्धियों को पीछे रखने में कामयाब होंगे.
प्रेम संबंधों में भी रहेगी अनुकूलता
मकर राशि के लवर्स के लिए भी आज का दिन खास है. आज प्रेमी-प्रेमिकाओं के बीच प्रेम संबंधों में अनुकूलता बनी रहेगी. मकर राशि के लवर्स के बीच आज अच्छा सामंजस्य भी रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन मकर राशि की जातकों के लिए उत्तम रहेगा लेकिन मौसमी बीमारी आज आप पर हावी भी हो सकती है. इसलिए, आज विशेष रूप से मकर राशि के जातकों को मौसमी बीमारियों से सावधान रहना होगा. स्वास्थ्य का ख्याल और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आज ठंडे पदार्थों का इस्तेमाल जरूर करें. अगर आप किसी बीमारी से पहले से ही ग्रसित है तो दवाइयां को भी आज समय पर ले और हो सके तो मॉर्निंग वॉक जरूर करें.
लक्ष्मी जी की पूजा करना रहेगा शुभ
उपाय के रूप में आज मकर राशि के जातकों को मां लक्ष्मी की पूजा करना करनी है. आज हो सके तो घर से बाहर निकलने से पहले ही मकर राशि के जातक मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें. मां लक्ष्मी की पूजा करने से आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी और दिन भी शुभ रहेगा.
Location :Karauli,Rajasthanhomeastroव्यापारी वर्ग को मिल सकती है खुशखबरी, इस उपाय से हर कार्य में मिलेगी सफलताDisclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Source link