Mandi MP Kangana Ranaut reel viral | Pakistani song | Jaipur | Shimla | Himachal News | कंगना रनोट इंस्टाग्राम रील बनाकर फंसी: मोर के साथ नाचीं, बैकग्राउंड में पाकिस्तानी सिंगर का गाना लगाया, लोग देशद्रोही बोल रहे – Shimla News

जयपुर में कंगना रनोट एक मोर के साथ डांस करते हुए नजर आईं। यह रील उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।हिमाचल की मंडी सीट से सांसद एवं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट एक बार फिर सुर्खियों में आई हैं। इस बार वह एक इंस्टाग्राम रील को लेकर चर्चा में हैं, जो उन्होंने 4 दिन पहले शेयर की है। इसमें विवादित चीज यह है कि कंगना ने रील के बैकग्राउंड में पाकिस्तानी स.कंगना ने रील इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर लिखा- जिंदा रहने के लिए सिर्फ इक चीज जरूरी है और वो है जिंदगी। अब इस रील पर कंगना ट्रोल हो रही हैं।भारत के साथ-साथ पाकिस्तानी यूजर भी कंगना को ट्रोल कर रहे हैं। कुछ लोग देशद्रोही बोल रहे हैं, कुछ कंगना को पाकिस्तान प्रेमी और कुछ कह रहे हैं कि कंगना को पाकिस्तान से इतनी नफरत है तो पाकिस्तानी सॉन्ग क्यों लगाया?कुछ यूजर पहलगाम आतंकी हमले के कुछ दिन बाद बनाई इस रील की टाइमिंग को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं।कंगना की ओर से शेयर की गई रील के PHOTOS…रील में कंगना एक मोर की तरह नाचती दिख रही हैं।सांसद कंगना रनोट जयपुर में पेड़ से कच्चे आम भी तोड़ती दिखीं।रील में कंगना ने कुछ फोटो भी शामिल किए हैं।ये दो तस्वीरें भी कंगना ने अपनी रील में ही इस्तेमाल की हैं।एक कार्यक्रम में शामिल होने जयपुर गई थी कंगना कंगना रनोट एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 10 मई को जयपुर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने जयपुर के रामबाग पैलेस में यह रील बनाई और शेयर की। इसमें वह ​​​​​​पाकिस्तानी सॉन्ग ‘दम नाल दम भरांगी रांझेया वे, जीवें कवेंगा करांगी रांझेया वे…’ बैक-ग्राउंड म्यूजिक के लिए इस्तेमाल किया गया है।इस गाने को पाकिस्तान के मशहूर म्यूजिशियन डुओ जैन-जोहेब ने गाया है। बता दें कि जैन अली और जोहेब अली दो भाई हैं, जो पाकिस्तान के दिवंगत गायक उस्ताद नुसरत फतेह अली खान के समकक्ष हाजी रहमत अली के पोते हैं।पाकिस्तान के मशहूर म्यूजिशियन डुओ जैन-जोहेब, जिनका गाना कंगना ने रील में इस्तेमाल किया।35 सेकेंड का वीडियो, मोर के साथ डांस कर रही कंगना इंस्टाग्राम पर कंगना की ओर से शेयर की गई रील 35 सेकेंड की है। इसमें वीडियो के साथ कुछ स्टिल फोटो भी इस्तेमाल किए हैं। वीडियो में कंगना एक मोर के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इसके बाद वह पेड़ से कच्चे आम तोड़ती भी दिख रही हैं।16 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया इंस्टाग्राम पर कंगना की इस रील को 16 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं, साढ़े 11 हजार से ज्यादा लोग इस पर कमेंट और 35 हजार से ज्यादा लोगों ने इस रील को शेयर किया है।कंगना रनोट अक्सर पाकिस्तान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देती रही हैं। इस वजह से भी नेटिजन्स कंगना को ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, काफी यूजर कंगना का समर्थन भी कर रहे हैं।कंगना के फिल्मी और राजनीतिक विवाद…ऋतिक रोशन के साथ विवाद (2016): कंगना और बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के बीच कथित रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर लंबा विवाद चला। कंगना ने ऋतिक पर शादी का वादा तोड़ने का आरोप लगाया और उन्हें “सिली एक्स” कहा। जबकि, ऋतिक ने कंगना को “साइको” करार दिया। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ कानूनी नोटिस भी भेजे। इस मामले में जावेद अख्तर का नाम भी आया, जिन्होंने कथित तौर पर कंगना को माफी मांगने के लिए दबाव डाला।किसान आंदोलन पर टिप्पणी (2020-2024): कंगना ने 2020 के किसान आंदोलन को “खालिस्तानी” और “आतंकवादी” करार दिया, जिसके बाद उनके खिलाफ देशभर में 40 से अधिक केस दर्ज हुए। 2024 में भी उन्होंने एक इंटरव्यू में किसान आंदोलन को बांग्लादेश के आंदोलन से जोड़ा और दावा किया कि वहां “लाशें लटकी थीं” और “रेप हुए थे”। इस बयान पर BJP ने भी दूरी बना ली और कंगना को चेतावनी दी। बाद में उन्होंने माफी मांगते हुए अपने शब्द वापस लिए।दैनिक भास्कर के साथ इंटरव्यू में ही कंगना ने किसान आंदोलन में रेप और लाशें लटकने की बात कही थी।करण जौहर और नेपोटिज्म (2017): कंगना ने फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर पर बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। “कॉफी विद करण” में उन्होंने करण को “नेपोटिज्म का झंडाबरदार” कहा। करण ने जवाब में कंगना को “पीड़िता” और “ओवर कॉन्फिडेंट” बताया। यह विवाद लंबे समय तक चर्चा में रहा।आलिया भट्ट और मणिकर्णिका (2019): कंगना ने आलिया भट्ट को “करण जौहर की कठपुतली” कहा, जब आलिया ने उनकी फिल्म “मणिकर्णिका” के प्रमोशन से दूरी बनाई। कंगना ने दावा किया कि आलिया के पास अपनी आवाज नहीं है।आजादी पर बयान (2021): एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि भारत को 1947 में “भीख” में आजादी मिली थी और असली आजादी 2014 में नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद मिली। इस बयान पर देशभर में हंगामा हुआ, और उनके खिलाफ कई केस दर्ज हुए। हालांकि, एक कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला देते हुए इसे व्यक्तिगत विचार माना।चंडीगढ़ एयरपोर्ट थप्पड़ कांड (2024): चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने कंगना को थप्पड़ मार दिया। इसे कंगना ने किसान आंदोलन से जोड़ा। इस घटना की काफी चर्चा हुई।चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना को इसी लेडी CISF कॉन्स्टेबल ने थप्पड़ मारा था, जिसके बाद कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया।जावेद अख्तर मानहानि केस (2020-2025): कंगना ने दावा किया कि लेखक जावेद अख्तर ने उन्हें धमकी दी थी कि वह ऋतिक से माफी मांगें। इसके जवाब में जावेद ने कंगना के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया। 2025 में कंगना ने माफी मांगकर यह मामला सुलझा लिया।बिजली बिल विवाद (2025): कंगना ने दावा किया कि उनके मनाली स्थित खाली घर का बिजली बिल एक लाख रुपए आया। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। हिमाचल बिजली बोर्ड ने इसका खंडन किया कि बिल तीन महीने का था और कंगना को सब्सिडी भी मिल रही थी।



Source link

Leave a Comment