Shubh Muhurat For New Business : जब भी हम कोई नया काम शुरू करते हैं, तो हमारे मन में कई सवाल होते हैं. खासतौर पर अगर वो काम व्यापार, दुकान या ऑफिस खोलने जैसा बड़ा फैसला हो, तो हम चाहते हैं कि सब कुछ अच्छे से हो. हमारे यहां परंपरा रही है कि कोई भी नया काम सही समय पर शुरू किया जाए, ताकि आगे सब ठीक चले. इसी वजह से लोग शुभ मुहूर्त की तलाश करते हैं. मई 2025 में ऐसे कई दिन हैं, जब आप अपना नया काम शुरू कर सकते हैं. चाहे आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करना चाहते हों, दुकान खोलनी हो, नया ऑफिस सेट करना हो या फिर कोई सर्विस बेस्ड बिजनेस शुरू करना हो कुछ खास तारीखें आपके लिए मददगार हो सकती हैं. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से मई 2025 के वो शुभ दिन, जो आपके नए सफर की मजबूत शुरुआत बन सकते हैं.
7 मई 2025 – बुधवार-नक्षत्र:- पूर्वा फाल्गुनी-समय:- सुबह 8:30 से दोपहर 1:05 बजे तक
यह दिन कला, फैशन और डिजाइन से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा है. अगर आप नया शोरूम खोलना चाहते हैं या किसी नए कलेक्शन की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह दिन चुन सकते हैं. बुध ग्रह व्यापार से जुड़ा होता है, इसलिए यह दिन कारोबार की शुरुआत के लिए अच्छा माना जाता है. नौकरीपेशा लोग भी इस दिन किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें – सप्ताह की शुरुआत सफेद से करें: जानिए सोमवार को सफेद कपड़े पहनने के 6 अद्भुत फायदे, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
17 मई 2025 – शनिवार
-नक्षत्र:- पूर्वाषाढ़ा-समय:- सुबह 7:51 से दोपहर 12:26 बजे तक
इस दिन आप कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं. खासकर डेयरी, इंजीनियरिंग या लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोग इस दिन से नई शुरुआत करें तो अच्छा रहेगा. शनि ग्रह मेहनत और अनुशासन के प्रतीक होते हैं. इस दिन किया गया काम धीरे धीरे सही रास्ते पर चलता है और लंबी उम्र वाला साबित होता है.
25 मई 2025 – रविवार
-नक्षत्र:- अश्विनी-समय:- दोपहर 11:54 से 2:12 बजे तक
अगर आप डॉक्टर हैं, पत्रकार हैं या खेल जगत से जुड़े हैं, तो यह दिन आपके लिए खास है. आज के दिन से आप नया क्लीनिक खोल सकते हैं, कोई खास रिपोर्ट या स्टोरी पर काम शुरू कर सकते हैं या फिर किसी नई प्रतियोगिता की तैयारी शुरू कर सकते हैं. अश्विनी नक्षत्र नई ऊर्जा और तेज शुरुआत का संकेत देता है. सूर्य से जुड़ा यह दिन लीडरशिप और आत्मविश्वास से भरा होता है.
यह भी पढ़ें – किस्मत बदल देंगे वास्तु के ये उपाय! घर में रुकने लगेगा पैसा, जानें क्या करें और क्या करने से बचें?
क्या रखें ध्यान-नया काम शुरू करते वक्त खुद का मन साफ रखें और आत्मविश्वास बनाए रखें.-शुभ मुहूर्त में काम शुरू करने से पहले थोड़ा ध्यान और सकारात्मक सोच जरूर अपनाएं.-कोई भी काम शुरू करने से पहले उसकी योजना बना लें और जरूरी दस्तावेज पूरे कर लें.