बुध ग्रह 7 मई दिन बुधवार को मेष राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां पहले से ही सूर्य ग्रह विराजमान हैं. मेष राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग और भद्र महापुरुष राजयोग का निर्माण हो रहा है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बुद्धि, वाणी, नौकरी, व्यापार आदि के कारक ग्रह और ग्रहों के राजकुमार बुध मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं. कुंडली में जब बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, तब व्यक्ति को कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है. बुध ग्रह के गोचर से बन रहे भद्र महापुरुष और बुधादित्य राजयोग के शुभ प्रभाव 5 राशियों पर पड़ने वाला है. इन राशियों के व्यक्तित्व में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा और नौकरी व कारोबार में जमकर लाभ होगा. आइए जानते हैं भद्र महापुरुष राजयोग से किन किन राशियों को फायदा मिलेगा.
कैसे बनता है भद्र महापुरुष राजयोग?अगर कुंडली में बुध ग्रह अपनी राशि मिथुन और कन्या राशि, उच्च राशि (कन्या) या मूल त्रिकोण राशि (कन्या) से होकर केंद्र में विराजमान होते हैं या फिर 1, 4, 7 और 10वें भाव में विराजमान हों तो भद्र नामक महापुरुष योग निर्माण होता है. यह शुभ योग उच्च रचनात्मकता, बुद्धिमत्ता, तेज स्मरण शक्ति और रणनीतिक क्षमताओं को सुनिश्चित करता है. साथ ही इस योग में जन्म लेना वाला व्यक्ति पराक्रमी होता है और इनको निर्णय लेने में किसी भी तरह की समस्या नहीं होती.
वृषभ राशिभद्र महापुरुष राजयोग 2025 वृषभ राशि वालों के लिए अत्यधिक लाभकारी होने वाला है. यह योग आपके गोचर कुंडली के धन भाव में बन रहा है, जिससे आपको अचानक से अच्छा धन लाभ होगा. अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो वह आपको वापस मिल सकता है. शुभ योग के प्रभाव से वृषभ राशि वालों की समाज और घर में प्रतिष्ठा बढ़ेगी.इस अवधि में आपकी संचार शक्ति मजबूत होगी और लोग आपकी बात सुनेंगे. मीडिया, बैंकिंग और मार्केटिंग जैसे सेक्टर में काम करने वाले लोगों को भद्र महापुरुष राजयोग का विशेष लाभ मिल सकते हैं. ससुराल और जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे.
मिथुन राशिभद्र महापुरुष राजयोग 2025 मिथुन राशि वालों के लिए अपने सपनों को पूरा करने का शानदार समय होगा. यह योग मिथुन राशि के लग्न भाव में बन रहा है और इस योग के प्रभाव से मिथुन राशि वालों के समग्र व्यक्तित्व में महत्वपूर्ण सुधार होगा. वैवाहिक जीवन में अगर कोई समस्या चल रही है तो वह दूर हो जाएगी और जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. वहीं अविवाहित लोगों के लिए नए प्रस्ताव आएंगे. आपकी लाइफ स्टाइल में सकारात्मक बदलाव की संभावना है. आपकी सभी वित्तीय योजनाएं सफल होंगी और अपनी इच्छाओं को पूरी तरह से पूरा कर सकेंगे. इस अवधि में मिथुन राशि वालों को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा और लव लाइफ में भी मिठास बनी रहेगी.
सिंह राशिभद्र महापुरुष राजयोग 2025 सिंह राशि वालों के करियर में प्रगति हासिल करने में मदद करेगा. इस शुभ योग के चलते आपका झुकाव धर्म अध्यात्म के प्रति होगा और धार्मिक यात्रा पर जाने का योग भी बन रहा है. नौकरी पेशा जातक इस अवधि में बड़ी उपलब्धियों को अपने नाम पर करने में सक्षम होंगे और अन्य लाभ मिलने के अवसर प्राप्त होंगे. इस राशि के जिन लोगों का खुद का बिजनस है तो वे अच्छी बिजनस डील्स कर पाने में सक्षम होंगे और अच्छा लाभ कमाते हुए नजर आएंगे. शुभ योग के प्रभाव से सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, इस अवधि में धन लाभ में वृद्धि होगी और बचत कर पाने में भी सक्षम होंगे.
कन्या राशिभद्र महापुरुष राजयोग 2025 कन्या राशि वालों के लिए अत्यधिक शुभ साबित होने वाला है. कन्या राशि वालों को शुभ योग के प्रभाव से करियर और व्यवसाय के मामले में बड़ी सफलता मिलेगी और उच्च मुनाफा भी कमा सकते हैं. यह राजयोग आपकी राशि से दसवें घर में बन रहा है, जिससे पर्सनल और प्रफेशनल लाइफ में वृद्धि होगी. व्यापारियों को विभिन्न सौदों से लाभ होगा और व्यापार विस्तार के बेहतरीन अवसर मिलेंगे. वहीं रोजगार की तलाश करने वालों के लिए शुभ समय रहेगा और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन भी मिल सकता है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे. समग्र आर्थिक स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार होगा.
मकर राशिभद्र महापुरुष राजयोग 2025 मकर राशि वालों के लिए शुभ रहेगा और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. मकर राशि वालों को वेतन में वृद्धि आदि के रूप में लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं और विदेश जाने का भी मौका मिलेगा. बिजनस करने वाले अच्छा लाभ कमाने में सक्षम होंगे और प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देने के साथ-साथ योग्यता साबित करने में सक्षम होंगे, जिससे आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी. इस अवधि में आप अच्छा खासा धन कमा पाएंगे और भाग्य का साथ मिलने से खुद का मकान या फ्लैट खरीद पाने की स्थिति में होंगे. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल में वृद्धि होगी, जिससे दोनों का रिश्ता मजबूत होगा. साथ ही आपको हर कदम पर माता-पिता का भी पूरा साथ मिलेगा.