Last Updated:May 12, 2025, 07:01 ISTइंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बीसीसीआई को सुझाव दिया है कि इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए विराट कोहली को कप्तान बनाना चाहिए. वॉन के मुताबिक शुभमन गिल इस दौरे पर उप कप्तान बनाना चाहिए. भारतीय टीम को…और पढ़ेंमाइकल वॉन ने विराट कोहली को इंग्लैंड में कप्तान बनाने की वकालत की. हाइलाइट्सभारतीय टीम पहला टेस्ट 20 जून को खेलेगी इंग्लैंड से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में भिड़ेगी टीम इंडिया माइकल वॉन ने गिल को उप कप्तान बनाने को कहा नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा 20 जून से शुरू होगा. इसके लिए टीम का चयन 23 या 24 मई को हो सकता है. दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम को नया कप्तान चुनना होगा. क्योंकि रोहित शर्मा ने हाल में टेस्ट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था. उनकी जगह बीसीसीआई नया कप्तान भी चुनेगी. नए कप्तान की दौड़ में शुभमन गिल का नाम सबसे आगे है. लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का कहना है कि अगर वो बीसीसीआई होते तो विराट कोहली को इंग्लैंड दौरे पर कप्तान बनाकर भेजते. वॉन ने कहा कि इंग्लैंड में वह शुभमन गिल को उप कप्तान के तौर पर देखते. विराट कोहली टेस्ट से रिटायर होने का मन बना चूके हैं. उन्होंने इसके लिए बीसीसीआई से भी बात कर ली है लेकिन भारतीय बोर्ड ने विराट को इसपर दोबारा सोचने को कहा है.
माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने एक्स पर लिखा, ‘अगर मैं भारत होता तो इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के लिए विराट को कप्तानी सौंपता.. शुभमन गिल इस दौरे के लिए उनके उप कप्तान हो सकते हैं.’ माइकल वॉन को पता है कि इंग्लैंड में भारतीय टीम को कैसी कंडीशन मिलने वाली है. इसलिए वह विराट जैसे अनुभवी खिलाड़ी को कप्तान बनाने की बात कर रहे हैं. बीसीसीई भी शायद विराट के बारे ही सोच रहा है. बोर्ड भी चाहता है कि विराट कप्तान बनकर इंग्लैंड जाएं जहां गिल को उनकी कप्तानी में अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा. लेकिन विराट शायद कप्तान बनने को तैयार नहीं हैं.
जिगरा हो तो पोंटिंग जैसा… आखिरी समय में फ्लाइट में चढ़ने से पीछे खिंचा पैर, 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भी भारत में रोका
IPL 2025 Restart Live Updates: 17 मई को शुरू हो सकता है आईपीएल, कोलकाता से बाहर होगा फाइनल!
भारत के इंग्लैंड दौरे का शेड्यूलपहला टेस्ट मैच, 20 जून, हेडिंग्लेदूसरा टेस्ट मैच, 2 जुलाई, बर्मिंघमतीसरा टेस्ट मैच, 10 जुलाई, लंदनचौथा टेस्ट मैच, 23 जुलाई, मैनचेस्टरपांचवां टेस्ट मैच, 31 जुलाई, लंदन
कोहली की कप्तानी में भारत ने 68 में से 40 टेस्ट मैच जीतेविराट कोहली 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहली बार टेस्ट टीम के कप्तान बनाए गए थे. तब एमएस धोनी ने बीच सीरीज में टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. विराट ने साल 2022 तक टीम इंडिया की कप्तानी की. विराट टेस्ट में भारत के सबसे सफल कप्तान रहे. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 68 टेस्ट खेले जिसमें 40 में उन्हें जीत मिली. 17 टेस्ट मैचों में भारत को हार मिली. इस दौरान 11 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे.विराट की जीत का प्रतिशत 58.82 का रहा.
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटरकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ेंकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketदिग्गज ने BCCI को सुनाया अपना फैसला, बोला- इंग्लैंड में कोहली को बनाओ कप्तान
Source link