Miss World 2025 to be held in India in controversy, MISS England Magee quits Miss World 2025, cites exploitation | भारत में होने वाला मिस वर्ल्ड 2025 विवादों में: मिस इंग्लैंड ने छोड़ा पेजेंट, ऑर्गेनाइजर्स पर आरोप लगाकर कहा- अमीरों को लुभाने का दबाव बनाया गया

6 मिनट पहलेकॉपी लिंकमिस वर्ल्ड का फिनाले 31 मई को हैदराबाद में होगा।मिस वर्ल्ड 2025 का फिनाले 31 मई को भारत के हैदराबाद में होने वाला है। हालांकि फिनाले से पहले ही मिस वर्ल्ड विवादों से घिरता नजर आ रहा है। मिस इंग्लैंड मिला मैगी ने ऑर्गेनाइजर्स पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा है कि पेजेंट में उन पर फायनेंसर्स से मेलजोल बढ़ाने का दबाव बनाया जा रहा था।द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, 24 साल की मिला मैगी मिस वर्ल्ड में इंग्लैंड को रिप्रेजेंट कर रही थीं। वो पेजेंट के लिए 7 मई को हैदराबाद पहुंची थीं, जहां फिनाले की तैयारियां शुरू हुई थीं। यहां सब-कैटेगरी से जुड़े कॉम्पिटिशन भी जारी थे, हालांकि 16 मई को ही मिला मैगी ने पेजेंट बीच में ही छोड़ दिया और यूके लौट गईं।मिला मैगी ने 2024 में मिस इंग्लैंड टाइटल जीता था।द सन की रिपोर्ट के अनुसार, मिला मैगी ने बताया है कि पेटेंज में उन्हें बड़ी उम्र के आदमियों के साथ समय बिताने और मेलजोल बढ़ाने को कहा गया, क्योंकि वो लोग शो में फायनेंशियल कॉन्ट्रीब्यूशन कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी कंटेस्टेंट्स पर दिन भर मेकअप करके रहने और हैवी बॉल गाउन पहनने का दबाव बनाया जा रहा था, यहां तक की ब्रेकफास्ट करते हुए भी।रिपोर्ट में मिला मैगी के हवाले से बताया गया है कि हर टेबल पर 6 गेस्ट और 2 लड़कियों को बैठाया जाता है। लड़कियों से कहा जाता है कि वो गेस्ट को खुश रखें। मिला ने कहा, ये सब देखकर मुझे बहुत गलत लगता है, मैं यहां हंसने-खिलखिलाने और किसी को एंटरटेन करने नहीं आई हूं। हमें वैश्या जैसा महसूस करवाया जाता है, हम यहां सामजिक मुद्दों पर बात करने आए थे, लेकिन वहां लोग इस बारे में सुनने तक को तैयार नहीं हैं। उल्टा, वहां असहज महसूस करवाने वाली बातें होती हैं।मिला मैगी ने ये भी बताया कि पेजेंट में हिस्सा ले रहीं 109 लड़कियों को ये कहते हुए डांटा गया कि वो बोरिंग हैं। सभी के साथ परफॉर्मिंग मंकी की तरह बर्ताव किया जा रहा है। जो वो बर्दाश्त नहीं कर पा रही थीं।मिस वर्ल्ड CEO का दावा, मां की तबीयत बिगड़ने पर मिला ने छोड़ा शोएक तरफ मिस इंग्लैंड मिला ने ऑर्गेनाइजर्स पर संगीन आरोप लगाए हैं, वहीं दूसरी तरफ मिस वर्ल्ड की CEO और चेयरमैन जूलिया मोर्ले ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर बताया है कि मिस इंग्लैंड ने मां की तबीयत बिगड़ने पर अचानक मिस वर्ल्ड छोड़ने का फैसला किया है। ऑर्गेनाइजेशन ने उनकी स्थिति समझते हुए उनके लौटने का बंदोबस्त करवाया है।मिस वर्ल्ड के ऑफिशियल पेज पर स्टेटमेंट जारी किया गया है।स्टेटमेंट में मिला के आरोपों पर भी सफाई दी गई है। इसमें लिखा है, दुर्भाग्य से हमारे सामने आया है कि कुछ UK मीडिया आउटलेट ने झूठी और अपमानजनक खबरें पब्लिश की हैं। ये दावे पूरी तरह गलत हैं।मिला मैगी को रिप्लेस करेंगी मिस इंग्लैंड रनर-अपमिस वर्ल्ड के 74 साल के इतिहास में पहली बार मिस इंग्लैंड की दावेदारी सवालों में हैं। ये पहली बार है जब इंग्लैंड को रिप्रेजेंट कर रहीं कंटेस्टेंट को अचानक बदला गया हो। अब मिला मैगी के जाने पर मिस इंग्लैंड की रनर-अप रहीं चार्लेट ग्रांट ने उन्हें रिप्लेस किया है। जाहिर है कि फिनाले से चंद दिनों पहले हुए इस बदलाव का इंग्लैंड की दावेदारी पर बुरा असर पड़ेगा।बताते चलें कि इस साल कोटा की रहनेवालीं नंदिनी गुप्ता भारत को मिस वर्ल्ड में रिप्रेजेंट करने वाली हैं। बीते साल की तरह इस साल भी मिस वर्ल्ड भारत में होगा। हैदराबाद में इसका आयोजन होने वाला है। आखिरी बार साल 2017 में मानुषी छिल्लर ने ये टाइटल जीता था।नंदिनी गुप्ता ने 2023 में मिस इंडिया टाइटल जीता था।



Source link

Leave a Comment