Mitchell Starc Will Not play IPL 2025: मिचेल स्टार्क आईपीएल 2025 के लिए वापस नहीं आएंगे



Last Updated:May 16, 2025, 12:51 ISTDelhi capitals IPL: आईपीएल की दोबारा शुरुआत होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका लगा है. दिल्ली के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल खेलने के लिए वापस नहीं आएंगे.आईपीएल खेलेने वापस नहीं आएंगे मिचेल स्टार्क.हाइलाइट्समिचेल स्टार्क आईपीएल के शेष मैचों में नहीं खेलेंगे.दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में स्टार्क की कमी खलेगी.धर्मशाला मैच सुरक्षा कारणों से रद्द किया गया था.नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शेष मैचों के लिए कथित तौर पर भारत लौटने का फैसला नहीं किया है, जिससे उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को झटका लगा है. ऑस्ट्रेलियाई एसोसिएटेड प्रेस’ के अनुसार, स्टार्क ने फ्रैंचाइजी को बताया है कि वह धर्मशाला वाले मैच के एक सप्ताह बाद टीम में शामिल नहीं हो सकेंगे. इस मैच को आस-पास के इलाकों में हवाई हमले की चेतावनी के बाद सुरक्षा कारणों से बीच में ही रद्द कर दिया गया था.

दिल्ली कैपिटल्स के अहम खिलाड़ी स्टार्क इस सत्र में टीम के लिए अब तक टीम के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 11 मैचों में 26.14 की औसत से 14 विकेट लिए हैं. प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए संघर्ष कर रही दिल्ली की टीम को आगामी मैचों में निश्चित तौर पर उनकी कमी महसूस होगी. ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की कप्तान और स्टार्क की पत्नी एलिसा हीली ने उस रात की पूरी घटना शेयर की. जब पड़ोसी शहरों में हवाई हमले के सायरन बजने के कारण धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मैच बीच में ही रद्द कर दिया गया.

‘मैं तो कभी न जाता…’ आईपीएल में वापस लौट रहे खिलाड़ियों पर बोला ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर

एलिसा ने ‘विलोटॉक’ पॉडकास्ट पर कहा, ‘‘बिजली के कुछ टावर की बत्ती गुल हो गई और हम बस वहीं इंतजार कर रहे थे. मैंने कुछ सीट दूर अफवाह सुनी कि हमें स्टेडियम खाली करना पड़ सकता है क्योंकि बिजली गुल हो गई है और हमारे साथ परिवार और अतिरिक्त सहयोगी स्टाफ का एक बड़ा समूह था. अगले ही मिनट वह आदमी जो हमारे समूह के साथ था और हमारे साथ बस में रहता था, वह आता है और उसका चेहरा सफेद पड़ गया था.’’

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण अगले दिन लीग को निलंबित कर दिया गया था. बीसीसीआई ने संघर्ष विराम के बाद सरकार से आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद 17 मई से इसे फिर से शुरू करने की घोषणा की. इसका फाइनल पहले से तय 25 मई की जगह तीन जून को खेला जाएगा.
Contact: satyam.sengar@nw18.com भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,New Delhi,Delhihomecricketदिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, IPL खेलेने वापस नहीं आएगा ये खिलाड़ी



Source link

Leave a Comment