Mithun Rashi : रुका धन आएगा वापस, प्रेमी से कहें दिल की बात लेकिन बॉस से खटपट…जानें पूरा राशिफल



Last Updated:May 19, 2025, 05:01 ISTAaj ki mithun rashi : आज अनावश्यक खर्च बढ़ सकता हैं. पढ़ाई के लिए शाम का समय अच्छा रहेगा. नौकरी के लिए अप्लाई करें अच्छी सूचना मिल सकती है. दोपहर 2 से शाम 6 बजे का समय काफी शुभ रहेगा.X

19 मई सोमवार मिथुन राशिफल हाइलाइट्सकार्यक्षेत्र में रुका हुआ धन वापस आएगा.प्रेम संबंधों में दिन अच्छा रहेगा, दिल की बात कहें.बॉस के साथ विवाद के योग हैं, सावधान रहें.Mithun Rashifal 19 May 2025. मिथुन राशि के जातकों के लिए आज सोमवार का दिन मिले-जुले प्रभाव लेकर आया है. मौसम में बदलाव के साथ स्वास्थ्य में भी बदलाव होगा. कार्यक्षेत्र में रुका हुआ धन वापस आएगा. नौकरी करने वाले जातकों का अपने बॉस के साथ विवाद होने के योग हैं. वैवाहिक संबंधों में आज का दिन सामान्य रहेगा है लेकिन अनावश्यक रूप से आपका खर्च बढ़ सकता हैं. प्रेम संबंधों में आज का दिन काफी अच्छा रहेगा. आज आप अपने अपने साथी से दिल की बात और विवाह संबंधी बात कर सकते हैं. पढ़ाई करने के लिए शाम का समय छात्रों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है.

लव राशिफल

हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा बताते हैं कि वैवाहिक संबंधों में आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है. आज आपका अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा, लेकिन आज आपका अनावश्यक रूप से खर्चा भी बढ़ सकता है. स्वास्थ्य खराब होने या किसी जरूरी कार्य को लेकर अनावश्यक रूप से आपका पैसा खर्च होगा. प्रेम संबंधों में आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. आज आप अपने साथी को अपने दिल की बात बता सकते हैं या फिर अपने साथी या परिजनों से आज विवाह की बात करना आपके लिए काफी शुभ रहेगा. दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक का समय आपके लिए काफी शुभ रहेगा.

इसे भी पढ़ें-हर पाप से मुक्ति और 24 एकादशियों के बराबर फल…दान-पानी त्याग कर रखते हैं ये व्रत

करियर राशिफल

करियर में आज का दिन सामान्य रहेगा. पढ़ाई में आज कोई भी व्यवधान नहीं होंगे बल्कि शाम के समय पढ़ाई करने पर आपके लिए अच्छा रहेगा. नौकरी की तलाश में लगे जातकों को आज सफलता मिल सकती है. यदि आपने नौकरी के लिए अप्लाई किया हुआ है तो इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है. अगर आज नौकरी के लिए अप्लाई करें तो अच्छी सूचना प्राप्त होने के योग हैं.

व्यावसायिक राशिफल

कार्यक्षेत्र में आज का दिन सामान्य रहेगा. कारोबार और दुकान आदि चलाने वाले जातकों का रुका धन वापस मिलेगा. अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो आज उसके वापस आने के संकेत हैं. जो जातक नौकरी करते हैं उनके अपने बॉस के साथ किसी भी छोटी सी बात को लेकर विवाद होने के प्रबल योग हैं. यदि किसी बात को लेकर आपके अपने बॉस के साथ तनाव होते हैं तो आपको शांत रहने की जरूरत है. ज्यादा बहस या विवाद होने पर आपको नौकरी भी छोड़नी पड़ सकती है.

नोट : सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 9997509443 और 7895714521 पर संपर्क कर सकते हैं.
homeastroMithun Rashi : रुका धन आएगा वापस, प्रेमी से कहें दिल की बात लेकिन बॉस से विवाद



Source link

Leave a Comment