Mithun Rashifal: मिथुन राशि वाले आज कह दें दिल की बात, नौकरी को लेकर मिलेगी खुशखबरी



Last Updated:May 09, 2025, 05:01 ISTMithun Rashifal: वैवाहिक संबंधों में आज (शुक्रवार) स्थिति अच्छी रहेगी. प्रेम संबंधों में भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. मिथुन राशि के नौकरीपेशा जातकों को आज कोई अच्छी सूचना मिल सकती है. छात्रों की पढ़ाई …और पढ़ेंX

मिथुन राशि वालों का दिन मिलाजुला रहेगा.हरिद्वार. आज 9 मई शुक्रवार का दिन मिथुन राशि (Mithun Ka Aaj Ka Rashifal) के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है. आज घर पर या परिवार के साथ यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है. परिवार के साथ व्यस्त रहने पर कार्यक्षेत्र से आज आपको छुट्टी लेनी पड़ सकती है. वैवाहिक संबंधों में आज स्थिति अच्छी रहने वाली है. प्रेम संबंधों में भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी करते हैं, उन्हें आज कोई अच्छी सूचना मिल सकती है. छात्रों की पढ़ाई में आज कोई व्यवधान नहीं होगा.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि वैवाहिक संबंधों में आज का दिन अच्छा रहने वाला है. कल जैसे वैवाहिक संबंधों में तनाव-विवाद का योग था, आज इसमें सुधार होगा. आज आपका अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. प्रेम संबंधों में भी आज का दिन खास रहने वाला है. आज भी आप अपने प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए अपने प्रेमी/प्रेमिका या उनके परिजनों या अपने परिजनों से बात कर सकते हैं. दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक का समय काफी अच्छा रहने वाला है. ऐसा करने पर आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.

करियर राशिफल: वह बताते हैं कि मिथुन राशि के जो जातक नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. बीते दिन अगर आपने नौकरी के लिए अप्लाई किया था, तो उससे संबंधित आज आपको कोई अच्छी सूचना मिल सकती है. ऐसे ही छात्रों की पढ़ाई में भी आज कोई खास व्यवधान नहीं होगा. आज आप अपने भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए अच्छे से पढ़ाई कर सकते हैं.

व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज का दिन कुछ खास नहीं रहने वाला है. परिवार के साथ आज बाहर किसी यात्रा या मांगलिक कार्यक्रम में जाने पर आपको छुट्टी लेनी पड़ सकती है. किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने या परिवार के साथ कहीं बाहर जाने के कारण आपके कार्यक्षेत्र पर खास प्रभाव नहीं पड़ेगा. परिवार के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा. जो जातक नौकरी करते हैं, उनके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा. आज आपको नौकरी संबंधित लाभ मिलने के योग बने हुए हैं.

NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 9997509443 और 7895714521 पर संपर्क कर सकते हैं.
Location :Dehradun,Uttarakhand homeastroमिथुन राशि वाले कह दें दिल की बात, नौकरी को लेकर मिलेगी खुशखबरीDisclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

Leave a Comment