Last Updated:May 13, 2025, 05:01 ISTMithun Rashifal: प्रेम संबंधों में आज का दिन (मंगलवार) सामान्य रहेगा. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी खोज रहे हैं, उन्हें आज कोई अच्छी सूचना मिल सकती है. आज नौकरी के लिए आवेदन करना भी अच्छा रहेगा.X
आज का दिन मिलाजुला रहेगा.हरिद्वार. आज 13 मई मंगलवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिश्रित प्रभाव लेकर आया है. आज मानसिक तनाव के चलते आप परेशान रहेंगे. पैसों के लेनदेन या घर में किसी सदस्य के साथ अनबन से तनाव ग्रस्त रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है. कोई खास बदलाव नहीं होगा लेकिन जो जातक नौकरी करते हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. वैवाहिक संबंधों में भी स्थिति सामान्य बनी रहेगी. ऐसे ही प्रेम संबंधों में आज आपको अच्छे परिणाम मिलने के योग बने हुए हैं. छात्रों की पढ़ाई में आज व्यवधान नहीं होगा, साथ ही जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नौकरी संबंधी आज कोई फोन या अच्छी सूचना प्राप्त हो सकती है.
लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि वैवाहिक संबंधों में आज कोई खास बदलाव नहीं होगा. आज आपका दिन शांतिपूर्वक व्यतीत होगा. जीवनसाथी के साथ आज कोई विवाद नहीं होगा बल्कि आपके वैवाहिक संबंधों में मजबूती आएगी. वहीं प्रेम संबंधों में आज का दिन सामान्य रहेगा. यदि आप अपने प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने की सोच रहे हैं, तो आज आपको कुछ नया नहीं करना होगा बल्कि सामान्य रहेंगे, तो जिनसे आप विवाह करने की सोच रहे हैं, भविष्य में उनसे ही आपका विवाह हो जाएगा.
करियर राशिफल: वह बताते हैं कि करियर में आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज कोई अच्छी सूचना प्राप्त हो सकती है. जिस नौकरी के लिए आपने आवेदन किया हुआ है, उससे संबंधी इंटरव्यू या नौकरी संबंधी कोई फोन या अन्य माध्यम से सूचना प्राप्त होगी. नौकरी के लिए आज अप्लाई करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा. छात्रों की पढ़ाई में आज कोई भी व्यवधान नहीं होगा. अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप जिस मेहनत और लगन से पढ़ाई कर रहे हैं, उसका आपको अच्छा फल जरूर मिलेगा. आज आप पूरा दिन पढ़ाई करते हैं, तो आज की पढ़ाई भविष्य में आपके काम आएगी.
व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि पैसों के लेनदेन या किसी पारिवारिक सदस्य के साथ संबंध बिगड़ने पर आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आज कोई खास बदलाव नहीं होगा लेकिन पैसों के लेनदेन को लेकर आपको सतर्क रहना होगा. यदि आज आप कार्यक्षेत्र संबंधित कोई डील या मीटिंग करते हैं, तो पैसों के ट्रांसफर को लेकर बेहद ही सावधान रहने की जरूरत है. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी करते हैं, उनके लिए आज का दिन खास रहेगा. यदि आज आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो आपको अच्छी सैलरी के साथ दूसरी जॉब मिल सकती है. आज नौकरी बदलने की प्लानिंग करने पर आपको भविष्य में लाभ होगा.
NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 9997509443 और 7895714521 पर संपर्क कर सकते हैं.
Location :Dehradun,Uttarakhand homeastroमिथुन राशि वाले पैसों के लेनदेन में रहें सतर्क, नौकरी बदलने की सोच रहे तो…Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Source link