Last Updated:May 08, 2025, 05:31 ISTMithun Rashifal: वैवाहिक संबंधों में आज (गुरुवार) जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है. वहीं प्रेम संबंधों में 8 मई का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. छात्रों की पढ़ाई में आज कोई व्यवधान नहीं होगा.X
मिथुन राशि वालों का दिन मिलाजुला रहेगा.हरिद्वार. आज 8 मई बृहस्पतिवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए सामान्य प्रभाव लेकर आया है. कार्यक्षेत्र में आज का दिन अच्छा रहेगा. जिस व्यवसाय को लेकर आप पिछले कई दिनों से शुरुआत करने की प्लानिंग कर रहे थे, आज उसके पूरा होने या उसमें सफलता के संकेत मिल सकते हैं. नौकरीपेशा को भी आज कोई अच्छी सूचना मिल सकती है. जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. वैवाहिक संबंधों में आज जीवनसाथी के साथ तनाव के योग बने हैं. वहीं प्रेम संबंधों में आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. छात्रों की पढ़ाई में आज कोई व्यवधान नहीं है. आज आप एकांत में बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं.
लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि जीवनसाथी के साथ आज तनाव के योग बने हुए हैं. मिथुन राशि के जिन जातकों की नई शादी हुई है, उनके अपने जीवनसाथी के साथ संतान उत्पत्ति संबंधी तनाव के योग हो सकते हैं. जिन जातकों की संतान है, उनके अपनी संतान के स्वास्थ्य, पढ़ाई या अन्य बात को लेकर जीवनसाथी के साथ विवाद होने के योग हैं. प्रेम संबंधों में आज का दिन खास रहने वाला है. आज आप अपने परिजनों, प्रेमी/प्रेमिका या उनके परिजनों से प्रेम विवाह की बात कर सकते हैं. आज दोपहर तीन बजे से शाम 6 बजे तक का समय आपके लिए खास रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन खास और विशेष लाभ प्रदान करने वाला है.
करियर राशिफल: वह बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है. जो जातक अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए दिन-रात पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा व्यतीत होगा. छात्रों की पढ़ाई में आज कोई खास व्यवधान नहीं होंगे बल्कि आज किसी भी सरकारी एग्जाम या अन्य एग्जाम की तैयारी करने पर उन्हें भविष्य में अच्छे परिणाम मिलेंगे. जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज अच्छी सूचना मिल सकती है. यदि आज आपका इंटरव्यू है, तो आपको सफलता मिलेगी. ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से नौकरी की तलाश करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा.
व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज बदलाव के योग बने हुए हैं. आज का दिन अच्छा रहने वाला है. जिस नए कार्य की शुरुआत आप पिछले कई दिनों से करने की सोच रहे थे, आज उसके पूरा होने या कार्य में सफलता के संकेत मिल सकते हैं. नौकरी करने वालों को आज संभलकर कार्य करना होगा. बेवजह अपने सीनियर या बॉस के साथ विवाद हो सकता है. बड़ा व्यापार, दुकान आदि चलाने वाले जातकों को आज आर्थिक लाभ होने के योग बने हुए हैं. ग्रहों की गणना के अनुसार मिथुन राशि के जातकों को आज व्यापार, दुकान, नौकरी आदि में सफलता प्राप्त होगी.
NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 9997509443 और 7895714521 पर संपर्क कर सकते हैं.
Location :Dehradun,Uttarakhand homeastroMithun Rashifal: पार्टनर से हो सकती है अनबन, आज जॉब इंटरव्यू है तो…Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Source link