Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में खास दिन, आज नौकरी-बिजनेस में फायदा ही फायदा



Last Updated:May 12, 2025, 05:01 ISTMithun Rashifal: प्रेम संबंधों में आज का दिन (सोमवार) कुछ खास नहीं रहेगा. पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई अच्छी सूचना मिल सकती है.X

मिथुन राशि वालों के कार्यक्षेत्र में आज का दिन बेहद खास है.हरिद्वार. आज 12 मई सोमवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा. कार्यक्षेत्र में जो बाधाएं, रुकावट चल रही थीं, वो आज खत्म होंगी. कार्यक्षेत्र में आज प्रगति के योग हैं. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी करते हैं, उनके लिए भी आज का दिन खास रहने वाला है. उन्हें आज नौकरी में कोई खास उपलब्धि मिल सकती है. वैवाहिक संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. जीवनसाथी और संतान के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. प्रेम संबंधों में आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा. प्रेम संबंधों में तनाव या विवाद के योग आज बने रहेंगे. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज कोई अच्छी सूचना मिल सकती है. छात्रों के लिए आज का दिन मिले-जुले प्रभाव लेकर आया है. पूरा दिन पढ़ाई में व्यवधान के योग बने हुए हैं.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री लोकल 18 को बताते हैं कि वैवाहिक संबंधों में आज का दिन अच्छा रहने वाला है. शादीशुदा जीवन में चल रही समस्याएं आज सामने नहीं आएंगी. संतान और जीवनसाथी के साथ आज आपका समय अच्छा व्यतीत होने के योग बने हुए हैं. प्रेम संबंधों में आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा. यदि आज आप अपने प्रेमी को अपने दिल की बात या उनसे विवाह की बात करने की सोच रहे हैं, तो आज आपको रुकना होगा. यदि आज आप अपने प्रेम विवाह या दिल की बात अपने प्रेमी को बोल देते हैं, तो नकारात्मक परिणाम मिल सकता है.

करियर राशिफल: वह बताते हैं कि करियर में आज का दिन मिले-जुले प्रभाव लेकर आया है. छात्रों के जीवन में आज पूरा दिन व्यवधान के योग बने हुए हैं लेकिन सुबह के समय पढ़ाई करना आपके लिए विशेष रहने वाला है. सुबह 6 बजे से लेकर 10 बजे के बीच यदि आप पढ़ाई करते हैं, तो आपकी पढ़ाई में कोई भी व्यवधान नहीं होगा और इस समय में की गई पढ़ाई आपके भविष्य को संवारने में काम आएगी. जो जातक नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज कोई अच्छी सूचना मिल सकती है. नौकरी संबंधित आज कोई कॉल आपके पास आ सकती है.

व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याएं आज खत्म होंगी. कार्यक्षेत्र में जो बाधाएं-रुकावट चल रही थीं, वो आज खत्म होंगी. कार्यक्षेत्र में आज प्रगति के योग हैं, साथ ही आर्थिक लाभ का योग भी है. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी करते हैं, उनके लिए भी आज का दिन खास रहने वाला है. उन्हें आज नौकरी में कोई खास उपलब्धि मिल सकती है. नौकरी करने वाले जातकों को आज आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन जैसे योग बने हुए हैं. ग्रहों की गणना के अनुसार कार्यक्षेत्र में आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है.
Location :Dehradun,Uttarakhand homeastroMithun Rashifal: कार्यक्षेत्र में खास दिन, आज नौकरी-बिजनेस में फायदा ही फायदाDisclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

Leave a Comment