Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज खास ये 3 घंटे…मिल जाएगी जॉब, पक्का होगा रिश्ता!



Last Updated:May 14, 2025, 05:01 ISTMithun Rashifal: मिथुन राशि के जो जातक विवाह करने की सोच रहे हैं, उनके लिए आज (बुधवार) कोई रिश्ता आ सकता है या फिर जहां पर आपके रिश्ते की बात चल रही थी, वहां रिश्ता पक्का हो सकता है.X

मिथुन राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहेगा.हरिद्वार. आज 14 मई बुधवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए कुछ खास नहीं रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में व्यवधान के योग बने हुए हैं, तो वहीं परिवार में किसी सदस्य को पैसे की जरूरत पड़ सकती है. आज का दिन अपने साथ अनावश्यक खर्चे लेकर आया है. वैवाहिक संबंधों में आज का दिन विवादों भरा रहेगा. आर्थिक स्थिति खराब होने या परिवार के किसी सदस्य के कारण जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकते हैं. नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. जो जातक विवाह करना चाहते हैं, उनके लिए आज कोई रिश्ता आ सकता है या फिर जहां पर रिश्ते की बात चल रही थी, वहां रिश्ता पक्का होने के योग हैं. छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि आर्थिक समस्याएं होने के कारण आज वैवाहिक संबंधों में तनाव की स्थिति बनी रहेगी. आज का दिन आपको बेहद ही सावधानी और सतर्कता के साथ व्यतीत करना होगा. प्रेम संबंधों में आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है. आज आप अपने प्रेम विवाह की बात कर सकते हैं. जो जातक विवाह करने की सोच रहे हैं, उनके लिए आज कोई रिश्ता आ सकता है या फिर जहां पर रिश्ते की बात चल रही थी, वहां रिश्ता पक्का होने के योग हैं.

करियर राशिफल: वह बताते हैं कि करियर में आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है. मिथुन राशि के जो जातक अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नौकरी की तलाश में जुटे हैं, उनके द्वारा आज नौकरी के लिए अप्लाई करना अच्छा रहेगा. दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच नौकरी के लिए अप्लाई करने या इंटरव्यू देने पर आपको जॉब मिल जाएगी. छात्रों की पढ़ाई में आज व्यवधान कम होंगे. शाम 6 बजे से लेकर 8 बजे के बीच पढ़ाई करना आपके लिए अच्छा रहेगा. इससे पहले यदि आप पढ़ाई करेंगे, तो बाधाएं आने के योग हैं लेकिन इस समय में की गई पढ़ाई आपके आने वाले भविष्य में काम आएगी.

व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज व्यवधान के योग बने हुए हैं. अनावश्यक खर्च होने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति डामाडोल हो सकती है. परिवार में किसी सदस्य को पैसे की जरूरत पड़े और आपके द्वारा उसे पैसे देने पर आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है. कार्यक्षेत्र में कोई मीटिंग, डील होने या अन्य कारणों से पैसा रुक सकता है. कार्यक्षेत्र में आज आर्थिक नुकसान के योग बने रहेंगे. आज का दिन आपको बेहद ही सावधानीपूर्वक व्यतीत करना होगा. जो जातक दुकान आदि चलाते हैं, उनका कोई कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो सकता है.

NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 9997509443 और 7895714521 पर संपर्क कर सकते हैं.
Location :Dehradun,Uttarakhand homeastroमिथुन राशि वालों के लिए आज खास ये 3 घंटे…मिल जाएगी जॉब, पक्का होगा रिश्ता!Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

Leave a Comment