moeen ali parents were in pok during operation sindoor | ऑपरेशन सिंदूर के समय PoK में फंस गए थे मोईन अली के घरवाले



Last Updated:May 19, 2025, 18:33 ISTMoeen Ali Parents in PoK: भारतीय सेना जब पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को नष्ट कर रही थी तब केकेआर के क्रिकेटर मोईन अली के पैरेंट्स पीओके में थे. मोईन अली आईपीएल में केकेआर के लिए खेलते हैं. हाइलाइट्सऑपरेशन सिंदूर के वक्त मोईन अली के पैरेंट्स पीओके में थे.भारत ने जहां हमला किया, उससे ज्यादा दूर नहीं थे मोईन के माता-पिता.इंग्लैंड के मोईन अली आईपीएल में केकेआर के लिए खेलते हैं.नई दिल्ली. भारत ने जब पहलगाम हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों पर कार्रवाई की तब इंग्लैंड के क्रिकेटर के घरवाले पीओके (PoK) में फंस गए थे. केकेआर के लिए खेलने वाले मोईन अली ने यह खुलासा किया है. मोईन अली ने बताया कि वे उन दिनों भारत में आईपीएल में खेल रहे थे. उसी वक्त उनके माता-पिता पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में थे.

मोईन अली ने बीयर्ड बिफोर विकेट पॉडकास्ट पर इस बारे में विस्तार से बात की. मोईन अली ने बताया कि जब भारत ने सैन्य कार्यवाई की तब वे केकेआर की टीम के साथ थे. मोईन की पत्नी और बच्चे भी उनके साथ थे. उन्हीं दिनों में उनके माता-पिता पीओके में थे. मोईन अली पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर हैं, जो इंग्लैंड के लिए खेलते हैं.

India Test Squad Announcement Live Updates: जसप्रीत बुमराह या शुभमन गिल कौन होगा टेस्ट कप्तान, इंग्लैंड दौरे के लिए टीम सलेक्शन

मोईन अली ने बताया, ‘भारत ने पीओके में जहां स्ट्राइक किया, वहां से मेरे माता-पिता की लोकेशन महज एक घंटे की दूरी पर थी. शायद कुछ और दूर. यह बेहद डरावना था. आखिर में वे किसी तरह फ्लाइट का इंतजाम करने में कामयाब रहे. यह उस दिन की एकमात्र फ्लाइट थी. शुक्र है मेरे माता-पिता सुरक्षित लौट आए.’

मोईन अली उन विदेशी क्रिकेटरों में से एक हैं, जो आईपीएल के मैच टलने के बाद स्वदेश लौट गए और वापस नहीं आए हैं. उन्होंने कहा, ‘यह अलग तरह का अनुभव था. कश्मीर में हमले के बाद स्थिति बिगड़ती चली गई थी. चीजें बहुत कम समय में तेजी से बदलीं और ऐसा लगा कि हम जंग के बीच फंस गए हैं. हालांकि हमने मिसाइल या किसी धमाके की आवाज नहीं सुनी.’

मोईन अली ने कहा कि जिस दिन आईपीएल 025 को सस्पेंड किया गया, उससे एक रात पहले ही वे इस बारे में सोच रहे थे. मोईन ने कहा, ‘मैं सोच रहा था कि मेरे लिए आईपीएल या पीएसएल कोई मायने नहीं रखता. सबसे जरूरी सुरक्षित रहना है. मुझे सिर्फ अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता करनी है. मैं उस वक्त पत्नी और बच्चों को सुरक्षित जगह ले जाने के बारे में सोच रहा था.’
विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editorदो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ेंदो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Delhi,Delhi,Delhihomecricketऑपरेशन सिंदूर के समय PoK में थे मोईन अली के घरवाले, जहां हमला हुआ उसके पास…



Source link

Leave a Comment