नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी इस वक्त इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले उनको जान से मारने की धमकी की खबर सामने आई. जानकारी के मुताबिक मेल पर किसी ने ये शर्मनाक हरकत की. एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं और मोहम्मद शमी को बाहर बैठना पड़ा.
भारतीय स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी के अलावा दिल्ली के खिलाफ प्लेइंग इलेवन से श्रीलंकाई स्टार कमिंदु मेंडिस को बाहर रखा गया. सनराइजर्स हैदरबाद ने सोमवार को प्लेइंग इलेवन में सचिन बेबी, अभिनव मनोहर और एहसान मलिंगा को शामिल किया गया. बेबी और मनोहर अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज हैं, जबकि मलिंगा श्रीलंका के तेज गेंदबाज हैं. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर रखा गया. इसका मतलब साफ था कि वो गेंदबाजी करते वक्त फील्ड पर नहीं होंगे लेकिन बल्लेबाजी करने उतरेंगे.
शमी को क्यों किया गया बाहर मोहम्मद शमी का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में बेहद खराब रहा है. अब तक खेले गए 9 मुकाबले में सिर्फ 6 विकेट ही अपने नाम करने मे कामयाब हो पाए हैं. 4 मैच में शमी बिना कोई विकेट लिए ही वापस लौटे. ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने उनको बाहर बिठाने का फैसला लिया.
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सचिन बेबी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI: अभिषेक पोरेल, फाफ डुप्लेसिस, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, दुष्मंथ चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन।