moolank 1 people confident charismatic born leaders Mulank 1 Wale log Kaise Hote Hain Numerology Number 1 । मूलांक 1 वाले लोग कैसे होते हैं



Mulank 1 Wale log Kaise Hote Hain: अंक ज्योतिष (Numerology) में मूलांक का बड़ा महत्व होता है. आज हम बात कर रहे हैं मूलांक 1 यानी उन लोगों की, जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है. इस अंक का सीधा संबंध सूर्य ग्रह से होता है, जिसे नवग्रहों में राजा की उपाधि प्राप्त है. मूलांक से हमें किसी इंसान की पर्सनैलिटी, उसकी ताकत, स्वभाव, करियर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं. मूलांक 1 वाले लोग अपनी जबरदस्त खासियतों और अलग एनर्जी की वजह से सबसे अलग नजर आते हैं. लखनऊ स्थित न्यूमरोलॉजिस्ट और ज्योतिष अंशुल त्रिपाठी जानेंगे मूलांक 1 के बारे में विस्तार से.

सूर्य से प्रभावित होते हैं मूलांक 1 वाले जातकमूलांक 1 के लोगों में सूर्य की सभी विशेषताएं देखी जाती हैं- तेज, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता. ये लोग जन्म से ही लीडर होते हैं. बचपन में ही ये दोस्तों के बीच नेतृत्व करते हैं और स्कूल में अक्सर मॉनिटर, कैप्टन या स्पीकर के रूप में पहचान बनाते हैं. जैसे सूर्य सबसे ऊपर चमकता है, वैसे ही ये लोग भी हमेशा सबसे आगे रहना पसंद करते हैं. ये लोग रचनात्मक, आत्मनिर्भर और पॉजिटिव सोच वाले होते हैं.

जीवन में अनुशासन और जिम्मेदारी की भावनाइन जातकों में नेतृत्व करने की तीव्र इच्छा रहती है. इनके अंदर एक ऐसी ऊर्जा होती है जो इन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है. कई बार यह देखा गया है कि घर में बड़े भाई-बहन होने के बावजूद भी, इन्हें घर का नेतृत्वकर्ता माना जाता है.

ये भी पढ़ें- सिंगल रहना पसंद करते हैं इन 5 राशि के लोग, खुद की कंपनी को करते हैं खूब एंजॉय, रिलेशनशिप को समझते हैं बोझ!

शिक्षा और करियर में मिलती है पहचानशिक्षा के क्षेत्र में मूलांक 1 के जातकों का प्रदर्शन औसत से बेहतर होता है. यह अवॉर्ड जीतने वाले छात्र होते हैं- चाहे वह नाटक हो, भाषण हो या खेल. इनकी स्मार्टनेस, स्पीच स्किल्स और आत्मविश्वास इन्हें अलग पहचान दिलाते हैं.

ये लोग IAS, IPS, प्रशासनिक सेवाएं, राजनीति, बिज़नेस लीडरशिप, मीडिया, मोटिवेशनल स्पीकिंग, कंपनी प्रमोटर, प्रवक्ता, आयोजक, लीडर, वैज्ञानिक, डॉक्टर, डिजाइनर, म्यूज़िक, फोटोग्राफी, कला, अध्यापन या रिसर्च के क्षेत्र में बहुत अच्छा कर सकते हैं- खासकर जब उन्हें नेतृत्व करने का मौका मिले.

सूर्य पुत्र और शनि पुत्र के मतभेद का असरज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी ने बताया कि सूर्य के पुत्र शनि हैं, लेकिन दोनों के बीच वैचारिक मतभेद होते हैं. यही मतभेद अंक 1 और अंक 8 वालों की आपसी टकराव या ऊर्जा असंतुलन में देखा जा सकता है. इसलिए मूलांक 1 और 8 वालों के बीच अक्सर वैचारिक मतभेद बना रहता है.

कौन हैं मित्र और कौन हैं विपक्षी ग्रह?जहां सूर्य के मित्र ग्रहों में मंगल (9), गुरु (3), और बुध (5) आते हैं, वहीं राहु (4) और शनि (8) इनके लिए विरोधी माने जाते हैं.

जीवन में आने वाली प्रमुख चुनौतियांहालांकि ये लोग तेजस्वी और आत्मनिर्भर होते हैं, लेकिन कभी-कभी इनकी चमक और ऊर्जा दूसरों को असहज कर सकती है. आसपास के लोग इनसे ईर्ष्या कर सकते हैं और पीठ पीछे आलोचना भी हो सकती है. इन्हें यह समझना जरूरी है कि हर कोई इनकी ऊर्जा को संभाल नहीं सकता.

शुभ रंगसुनहरा, भूरा, नारंगी और पीला- ये सूर्य के रंग हैं और मूलांक 1 वालों के लिए बहुत शुभ माने जाते हैं.

ये भी पढ़ें- Mulank 9 Personality: मुश्किलों का डटकर करते हैं सामना, नहीं मानते हार, मूलांक 9 वालों के अंदर छिपी होती हैं ये खूबियां

गुण और स्वभाव

इनके भीतर जिद और अड़ियलपन भी होता है, लेकिन ये अपने काम को लेकर बहुत दृढ़ होते हैं.

इन्हें किसी का अधीन रहना पसंद नहीं होता, इसलिए अकेले काम करना ज्यादा सही रहता है.

इनका प्रभाव दूसरों पर जल्दी पड़ता है और इन्हें अपने दम पर आगे बढ़ना पसंद होता है.

ये लोग अपने गोल्स को लेकर बहुत क्लियर होते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए जी-जान लगा देते हैं.

इनकी बातें लोगों को प्रभावित करती हैं और ये बहुत अच्छे कम्युनिकेटर होते हैं.

कभी-कभी ये लोग अपनी बात पर अड़े रहते हैं और दूसरों की राय नहीं सुनते.

इन्हें इंतजार करना पसंद नहीं होता, धीरे-धीरे होने वाले कामों से चिढ़ जाते हैं.



Source link

Leave a Comment