moolank 8 people life career and lucky color People like to take advice and talk to them । सलाह लेना और इनसे बातें करना पसंद करते हैं लोग, ये है मूलांक 8 वालों की सफलता का सबसे बड़ा मंत्र



Mulank 8 Wale log Kaise Hote Hain: अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8 तारीख, 17 तारीख या 26 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक भी 8 बनता है, जिसे ग्रहों में शनि द्वारा शासित माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही नंबर आपके भविष्य, करियर, शादी, प्यार, स्वास्थ्य और जीवन में होने वाली कई घटनाओं के बारे में भी काफी कुछ बता सकते हैं? ज्योतिष एवं न्यूमरोलॉजिस्ट अंशुल त्रिपाठी के अनुसार, मूलांक 8 विशेष गुणों से भरा होता है. ऐसे लोग अपने भीतर बहुत कुछ समेटे रहते हैं. अंक 8 न्याय, कर्म और दंड का प्रतीक है. आइए जानते हैं ऐसे लोगों की पर्सनैलिटी, करियर और लकी कलर के बारे में.

कठिनाइयों और संघर्षों का करना पड़ता सामनायह शनि ग्रह का नंबर है, जो धीरे चलने वाला ग्रह है. इस वजह से नंबर 8 वाले लोगों को जीवन में कई कठिनाइयों और संघर्षों का सामना करना पड़ता है. ये लोग अक्सर अपने पिता के साथ वैचारिक मतभेद रखते हैं और अपने बच्चों के साथ भी विचारों में टकराव हो सकता है.

नंबर 8 वाले लोगों की खास बातें

मजबूत इरादों वाले और मेहनती होते हैं.

बड़ी से बड़ी मुश्किलों का सामना डटकर करते हैं.

फैसले लेने में तेज होते हैं

संतुलित दिमाग वाले होते हैं

घर से जाना पड़ता है दूरजीवन की शुरुआत में संघर्ष अधिक रहता है, लेकिन 36 वर्ष के बाद धीरे-धीरे स्थितियां सुधरने लगती हैं. इनका जीवन धीरे-धीरे एक नई दिशा पकड़ लेता है. अक्सर इन्हें रोजगार और धन के लिए घर से दूर जाना पड़ता है. अगर घर पर रहकर काम करते हैं, तो मानसिक परेशानियां अधिक होती हैं.

ये भी पढ़ें- Mulank 1 Personality: मूलांक 1 वाले इस नंबर से रहें दूर, वरना उठानी पड़ सकती है परेशानी, जानें कौन होता है इनका मित्र

प्यार, शादीशुदा और पारिवारिक जीवनवैवाहिक जीवन में भी इन्हें कई बार दिल टूटने का अनुभव होता है. पति-पत्नी के बीच तालमेल में कमी रह सकती है. अगर तालमेल अच्छा हो भी, तो आर्थिक या स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बीच में तनाव ला देती हैं. ससुराल पक्ष से भी अक्सर इनका मनमुटाव बना रहता है. इनके लिए सबसे अच्छे पार्टनर नंबर 6 और 5 वाले लोग होते हैं. हालांकि 4, 7, और 3 भी सम है, उनके साथ भी इनकी अच्छी बनती है.

विपरीत लिंग के प्रति इनके अनुभव थोड़े कठिन रहते हैं. अगर प्रेम में कभी धोखा या ठेस लगी हो, तो इनके मन में वैराग्य जैसी भावना आ जाती है और ये फिर से उस रिश्ते में नहीं पड़ना चाहते.

पारिवारिक सुख भी पूरी तरह से इनको नहीं मिल पाता. जीवन के किसी एक क्षेत्र- चाहे मित्र हों, प्रेम संबंध हों या माता-पिता, इनमें से कोई एक पक्ष उनसे नाराज या दूर रहता है. भाइयों के साथ भी इनका वैचारिक मतभेद बना रहता है, लेकिन बड़े दिल के कारण ये लोग अपने भाई-बहनों के लिए बड़े त्याग करते हैं.

भाग्य की दृष्टि से ये लोग अच्छे होते हैं, लेकिन सफलता में देर मिलती है. बॉस इन्हें ज्यादा पसंद नहीं करते, लेकिन अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर ये लोग अपनी अलग पहचान बना लेते हैं. इनके लिए सबसे बड़ा मंत्र है- खूब मेहनत करें.

स्वास्थ्यस्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए, तो ऐसे लोग अक्सर हड्डियों में दर्द, कमजोरी और मानसिक उदासी जैसी समस्याओं से भी गुजरते हैं.

होते हैं बेहद समझदारऐसे लोगों की एक ख्वाहिश होती है कि उनका एक सुंदर और आरामदायक घर हो, जिसमें सभी सुख-सुविधाएं उपलब्ध हों. ज्ञान की दृष्टि से ये लोग बहुत समझदार होते हैं और अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करते हैं. लोग इनसे सलाह लेना और बातें करना पसंद करते हैं.

ये भी पढ़ें- Vastu Tips: क्या आप भी गिनकर बनाते हैं रोटियां? तो जान लीजिए क्या उठाने पड़ते हैं पूरे परिवार को इसके नुकसान

रंगों का प्रभावनीला रंग इनके लिए अच्छा है, बहुत से लोग सोचते हैं कि काला रंग इनके लिए उपयोगी होता है लेकिन ऐसा नहीं है. काले रंग का कम प्रयोग करें और लाल रंग का प्रयोग कम करें. नीले रंग का अधिक से अधिक प्रयोग करें.

नंबर 8 वालों के लिए करियर में क्या सही रहेगा?टेक्निकल फील्ड, पब्लिक सर्विस और सामाजिक कार्य, इंजीनियरिंग, पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री में अच्छा करियर बना सकते हैं. स्टील बिजनेस, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट, ट्रेडिंग और मैन्युफैक्चरिंग में भी इन्हें सफलता मिलती है. इन्हें किसी भी तरह के जुए (गैम्बलिंग) से दूर रहना चाहिए, इससे नुकसान हो सकता है.

रत्न धारणरत्न धारण करने से पहले कुंडली का पूरा विश्लेषण जरूरी है, लेकिन आमतौर पर नीलम, ओपल और हीरा इस मूलांक के लिए उपयुक्त माने जाते हैं.

शनि को प्रसन्न करने के उपाय

शनिवार के दिन सूर्यास्त से पहले पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं.

शनि देव से प्रार्थना करें कि आपकी परेशानियां दूर हों.

अपने कार्यस्थल और घर को साफ-सुथरा रखें.

दूसरों की मदद करें और सेवा कार्यों में भाग लें.

साढ़ेसाती के दौरान जीवन में कठिनाइयां आती हैं, लेकिन बाद में यही समय जीवन को सुखद रूप से बदलने वाला भी साबित होता है. किसी व्यक्ति के जीवन में साढ़ेसाती अधिकतम तीन बार आती है, दूसरी और तीसरी साढ़ेसाती जीवन को सुखद रूप से बदलने वाली होती है. खासतौर पर उन लोगों के लिए जिनकी कुंडली में कुंभ लग्न हो मकर लग्न हो या आठ मूलांक या 8 भाग्यंक हो.



Source link

Leave a Comment