भोपाल. मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल में मेट्रोपॉलिटन रीजन बनाने की तैयारी की जा रही है. इंदौर -उज्जैन-देवास-धार को विकसित किया जाएगा. भोपाल-सीहोर-रायसेन-विदिशा-ब्यावरा को डेवलप किया जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेट्रोपॉलिटन रीजन की समीक्षा बैठक में इसे लेकर निर्देश दिए है. अगली कैबिनेट में मेट्रोपॉलिटन रीजन एक्ट सरकार लेकर आएगी. मानसून सत्र में मेट्रोपॉलिटन रीजन बिल पेश किया जाएगा.
इधर, छत्तीसगढ़ आबकारी घोटाले में 13 स्थानों पर EOW की छापे की कार्रवाई खत्म हो गई है. EOW ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के करीबी कारोबारियों के यहां रेड की कार्रवाई की थी. रायपुर, जगदलपुर, अम्बिकापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में कुल 13 जगहों पर EOW ने रेड मारा था. इस छापेमारी के दौरान 19 लाख रुपये कैश जब्त किए गए है. अधिकारियों ने कई दस्तावेज, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए.
Bhopal News: मध्य प्रदेश की प्रमुख मार्गों पर होंगे भव्य द्वार
मध्य प्रदेश के शहरों के प्रमुख मार्गों पर भव्य द्वार बनाए जाएंगे. इसे महापुरुषों के नाम पर रखा जाएगा. भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसकी शुरुआत करेंगे. मुख्यमंत्री ‘भोज नर्मदा द्वार’ का भूमि-पूजन करेंगे.
MP Weather: मध्य प्रदेश में आसमान से बरस रही आग
मध्य प्रदेश में गर्मी का सितम लगातार जारी है. सबसे अधिक 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया. ग्वालियर 44.3, नौगांव 44.2, सीधी 43.6, टीकमगढ़ 43.6, गुना-शिवपुरी 43.2 और सतना में पारा 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. भोपाल में पारा 40 डिग्री पार पहुंच. ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के जिलों में लू के हालात बन सकते है. मध्य प्रदेश में इंदौर समेत 15 जिलों में रविवार को बारिश की भी संभावना है. सबसे अधिक 43 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से नीमच में हवा चली है.
Bhopal News: सौरभ शर्मा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
सौरभ शर्मा मामले में जुड़े भृष्टाचारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. लोकायुक्त पुलिस जून महीने के अंत तक न्यायालय में चालान प्रस्तुत कर सकती है. पूरे मामले में 40 से अधिक लोगों के बयान लोकायुक्त पुलिस दर्ज कर चुकी है. सूत्रों की मानें तो कॉल डिटेल में हाई प्रोफाइल लोगों से बातचीत के सबूत मिले हैं. लोकायुक्त पुलिस की जांच में कुछ नए नाम भी सामने आए है.
Ambikapur News: अंबिकापुर में नौकरी के नाम पर ठगी
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 2 लाख की ठगी की गई है. ठग मंत्रालय में पहुंच का झांसा दिया करता था. झांसे में आकर पीड़ित युवक ने 2 बार में 2 लाख रुपये दे दिए. ठग हेमंत कुमार सूरजपुर का रहने वाला है. ठगी का एहसास होने पर पीड़ित युवक ने थाने में शिकायत की थी. गांधीनगर थाना क्षेत्र के निवासी दीपक सिंह से ठगी हुई है.