Last Updated:May 19, 2025, 20:49 ISTचेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल भविष्य पर कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा “मुझे नहीं पता”. धोनी ने इस सीजन 12 मैचों में 180 रन बनाए हैं. इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में टीम के आखिरी दो मु…और पढ़ेंमहेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में खेलते रहेंगा या नहीं चेन्नई के कोच फ्लेमिंग को भी नहीं पतानई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीमों में शामिल चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर लगातार सवाल उठते रहते हैं. हर सीजन इस बात पर बहस होती है कि क्या वो इस टूर्नामेंट में आखिरी बार खेलने उतरे हैं. मौजूदा सीजन में भी धोनी के संन्यास को लेकर काफी चर्चा हो चुकी है. टीम के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आखिरकार एमएस धोनी के आईपीएल भविष्य पर बात की. ये और बात है कि उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं बताया.
फ्लेमिंग ने सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा “मुझे नहीं पता.” इस जवाब के आने के बाद फैंस और क्रिकेट जानकार के बीच यह सवाल बना रह गया कि क्या 43 साल के कप्तान ने अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेल लिया है. इस सीजन 12 मैच खेलकर धोनी ने सिर्फ 180 रन बनाए हैं. सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 30 रन का रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 के अगले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना करने की तैयारी कर रही है.
यह पांच बार के चैंपियंस के लिए भूलने वाला सीजन रहा है. टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और इस वक्त अंक तालिका में सबसे नीचे 10वे नंबर पर है. टीम के नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड चोटिल होने की वजह से बीच टूर्नामेंट में ही बाहर हो गए. महेंद्र सिंह धोनी को फिर से टीम की कमान सौंपी गई. निराशा के बीच कुछ उम्मीद की किरणें भी उभरी हैं, इनमें सबसे चमकदार 17 साल के आयुष म्हात्रे हैं.
युवा ओपनर की निडरता और पावरप्ले में तेजी से रन बनाने की क्षमता ने सीएसके को भविष्य के लिए उम्मीद दी है. म्हात्रे के साथ, डेवॉल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल और शेख रशीद के प्रदर्शन ने सीएसके को एक नए युग की ओर देखने के लिए प्रेरित किया है जो अभी तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुआ है. अरुण जेटली स्टेडियम में न्यूट्रल वेन्यू पर चेन्नई सुपर किंग्स के सामने राजस्थान रॉयल्स की टीम होगी. इन युवाओं को अपनी जगह पक्की करने का एक और मौका देगा.
दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स फिनिश लाइन की ओर लड़खड़ा रही है. यशस्वी जायसवाल और युवा वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी है लेकिन फिर भी टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई. टीम को मेगा ऑक्शन से पहले जोस बटलर को छोड़ना महंगा पड़ गया. 13 मैच खेलने के बाद इस टीम को अब तक सिर्फ 3 में जीत मिली है. अपने आखिरी लीग मुकाबले में राजस्थान का इरादा जीत के साथ विदाई लेने का होगा.
Viplove Kumar15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketमहेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर आया चेन्नई सुपर किंग्स का जवाब, कोच बोले…
Source link