Last Updated:May 08, 2025, 04:25 ISTMS Dhoni Stumping Controversy महेंद्र सिंह धोनी ने 43 साल की उम्र में भी अपनी तेज स्टंपिंग से कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ सुनील नरेन को आउट किया. धोनी की स्टंपिंग पर सवाल उठे लेकिन आईसीसी नियमों के अनुसार यह ल…और पढ़ेंकेकेआर के सुनील नरेन को महेंद्र सिंह धोनी की तेजी ने भेजा वापस हाइलाइट्सधोनी ने 43 साल की उम्र में भी तेज स्टंपिंग से नरेन को आउट किया.आईसीसी नियमों के अनुसार धोनी की स्टंपिंग लीगल थी.चेन्नई ने कोलकाता को आखिरी ओवर में 2 विकेट से हराया.नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 43 साल की उम्र में भी अपनी तेजी से बल्लेबाजों की गिल्लियां उड़ा रहे हैं. कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बुधवार को भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला. हालांकि एक स्टंपिंग पर सवाल उठ रहे हैं लोग इस बात को समझना चाहते हैं कि धोनी के ग्लव्स स्टंप से आगे थे लेकिन सुनील नरेन को अंपायर ने आउट करार दिया. क्या बॉल को नो करार दिया जाना चाहिए था.
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में कोलकाता की टीम को आखिरी ओवर में चेन्नई के खिलाफ हार मिली. पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान अजिंक्य रहाणे के 48 रन की बदौलत टीम ने 6 विकेट पर 179 रन बनाए. चेन्नई ने लक्ष्य को आखिरी ओवर में 2 गेंद रहते हासिल कर 2 विकेट से जीत दर्ज की. धोनी ने आखिरी ओवर में जब टीम को 8 रन की जरूरत थी तो पहली बॉल पर छक्का लगाकर जीत आसान कर दी.
क्या धोनी ने दिया धोखा
43 साल की उम्र में एमएस धोनी अपनी तेज स्टंपिंग से सुनील नरेन को वापस लौटने पर मजबूर कर दिया. 8वें ओवर की पहली बॉल पर नूर अहमद ने उनको चकमा दिया, बड़ा शॉट खेलने के लिए नरेन आगे बढ़े और धोनी ने बॉल उठाकर स्टंप उखाड़ दी. गेंद नरेन के बल्ले को छूती हुई पैड से टकराई फिर जमीन पर लुढकती हुई स्टंप के करीब पहुंची. चेन्नई के कप्तान ने चीते सी फुर्ती दिखाई और इससे पहले की बल्लेबाज क्रीज पर बैट लगाता स्टंप उखाड़ दिया.
The Magic show with a blend of lightning 🪄⚡️
2⃣ in 1⃣ package for all #CSK fans to enjoy 🍿
Updates ▶ https://t.co/ydH0hsBFgS #TATAIPL | #KKRvCSK | @noor_ahmad_15 | @msdhoni | @ChennaiIPL pic.twitter.com/06hYoSkdtQ
— IndianPremierLeague (@IPL) May 7, 2025