Mukesh Kumar Fined: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में मुकेश कुमार पर जुर्माना, दिल्ली की हार



Last Updated:May 22, 2025, 07:59 ISTMukesh Kumar Fined: दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मुकेश कुमार पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही उन्हें एक डिमेरिट अंक भी मिला…और पढ़ेंमुकेश कुमार पर मैच फीस का 10% जुर्माना लगाहाइलाइट्समुकेश कुमार पर मैच फीस का 10% जुर्माना लगादिल्ली के मुकेश को एक डिमेरिट अंक भी मिला19वें ओवर में 27 रन लुटाकर पहले ही निशाने पर थेनई दिल्ली: गरीबी में आटा गीला किसे कहते हैं… ये शायद मुकेश कुमार अब काफी अच्छे से समझ जाएंगे. मुंबई इंडियंस के खिलाफ करो या मरो के मैच में पहले तो उन्होंने 19वां ओवर फेंकते हुए 27 रन लुटा दिए. यहीं से मैच मुंबई इंडियंस की तरफ पलटा. टीम हारी तो उन्हें ही कसूरवार माना गया. बाद में मैच के बाद रेफरी ने जुर्माना भी ठोक दिया.

मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मुकेश कुमार पर 21 मई की रात वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही उन्हें एक डिमेरिट अंक भी मिला है.

मेरा काम आसान हो जाता है… हार्दिक पंड्या ने किसके सिर बांधा मुंबई की IPL प्लेऑफ वाली जीत का सेहरा?

लेवल-1 का अपराधमुकेश कुमार ने अनुच्छेद 2.2 (मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़े, ग्राउंड उपकरण या फिक्सचर और फिटिंग का दुरुपयोग) के तहत लेवल-1 अपराध को स्वीकार किया और मैच रेफरी की सजा को स्वीकार किया. आचार संहिता के लेवल 1 उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है.

मुकेश के ओवर से हारी दिल्ली?धीमी पिच पर मैच में एक समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई के बल्लेबाजों को रन बनाने में बहुत मुश्किल हो रही है. खिलाड़ी पावरप्ले के अंत से लेकर 18वें ओवर के शुरू तक संघर्ष करते रहे. मगर आखिरी दो ओवरों में स्थिति पूरी तरह बदल गई, जब भारतीय टी-20 कप्तान सूर्यकुमार (नाबाद 73 रन) और नमन (नाबाद 24 रन) ने पांच छक्के और चार चौके लगाकर 48 रन जुटाए.

Narendra Modi stadium pitch report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट, गुजरात के किले में लखनऊ कैसे लगाएंगा सेंध

एक ओवर में लुटाए 27 रन19वें ओवर में सूर्या ने मुकेश कुमार का स्वागत छक्के के साथ किया और फिर सिंगल लेकर स्ट्राइक नमन धीर को सौंप दी. यहां से अगली चार गेंद में नमन ने 4,6,6,4 के साथ मुकेश का सारा रिकॉर्ड खराब कर दिया. मुकेश ने 48 रन देकर दो विकेट चटकाए.

दिल्ली टूर्नामेंट से बाहर मुंबई प्लेऑफ मेंसूर्यकुमार यादव के अर्धशतक के बाद मिचेल सेंटनर और जसप्रीत बुमराह के तीन-तीन विकेट की बदौलत दिल्ली कैपिट्स को 59 रन से हराते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बन गई. 180 रन के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 18.2 ओवर में 121 रन पर सिमट गई. मुंबई इंडियंस के लिए स्पिनर सैंटनर ने चार ओवर में महज 11 रन देकर तीन जबकि तेज गेंदबाज बुमराह ने 3.2 ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, विल जैक्स और कर्ण शर्मा को एक-एक विकेट मिला.
Anshul Talmaleफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ेंफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketपहले लुटाए एक ओवर में 27 रन, हार का कसूरवार बनने के बाद मैच रेफरी ने सुनाई सजा



Source link

Leave a Comment