Last Updated:May 20, 2025, 11:57 ISTIPL 2025 Mumbai Indians Squad: मुंबई ने आईपीएल प्लेऑफ से पहले जॉनी बेयरस्टो, चरिथ असलांका और रिचर्ड ग्लीसन को टीम में शामिल किया है. विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश और रयान रिकेल्टन नेशनल टीम के लिए खेलेंगे.मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्याहाइलाइट्समुंबई इंडियंस ने अपने तीन प्लेयर्स के रिप्लेसमेंट बुलाएजॉनी बेयरस्टो, असलांका और पेसर रिचर्ड ग्लीसन की एंट्रीनेशनल ड्यूटी के चलते तीन प्लेयर्स लौट रहे अपने देशनई दिल्ली: आईपीएल प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए जी-जान लगा रही मुंबई इंडियंस ने अपना आखिरी दांव चल दिया है. पांच बार की चैंपियन टीम ने विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश और रयान रिकेल्टन की जगह पर जॉनी बेयरस्टो, चरिथ असलांका और रिचर्ड ग्लीसन को चुना है.
इंग्लैंड के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो 2019 में वनडे विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम का अभिन्न हिस्सा थे. बेयरस्टो ने इंग्लैंड के लिए कुल 287 मैच खेले हैं. आईपीएल में भी वह सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाग किंग्स जैसी टीम का हिस्सा रह चुके हैं.
🚨 News 🚨
Mumbai Indians pick replacements for Will Jacks, Ryan Rickelton and Corbin Bosch.#TATAIPL | @mipaltan | Details 🔽
— IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2025