Last Updated:May 03, 2025, 19:41 ISTMumbai T20 league 2025 Auction : मुंबई टी20 लीग ऑक्शन का आयोजन 7 मई को होगा. ऑक्शन में आयुष म्हात्रे जैसे प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाज भी शामिल होंगे. सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे और पृथ्वी शॉ जैसे खिल…और पढ़ेंमुंबई टी20 लीग का ऑक्शन 7 मई को होगा. हाइलाइट्समुंबई टी20 लीग का आयोजन 7 मई को होगा सूर्यकुमार यादव को आइकन खिलाड़ी चुना गया ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी नई दिल्ली. मुंबई टी20 लीग 2025 ऑक्शन का आयोजन 7 मई को मुंबई में होगा.ऑक्शन में कई युवा प्रतिभाएं उतरेंगी जिसमें 17 साल के आयुष म्हात्रे का नाम प्रमुख है. म्हात्रे इस समय आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेल रहे हैं. उन्होंने अभी तक अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है. ट्रम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थईस्ट टीम ने भारत के टी20 कप्तान और मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को अपने साथ जोड़ा है. जबकि सोबो मुंबई फाल्कंस ने टी20 मुंबई लीग के ‘आइकन प्लेयर्स ड्राफ्ट’ में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को चुना.
आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में 8 आइकन खिलाड़ी चुने गए हैं जिसमें सूर्यकुमार और श्रेयस के आलवा चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार शिवम दुबे को एआरसीएस अंधेरी, कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे को नमो बांद्रा ब्लास्टर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को ईगल थाने स्ट्राइकर्स, सरफराज खान को आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब्स, पृथ्वी शॉ को नॉर्थ मुंबई पैंथर्स और भारतीय तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे को मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स अपनी टीम में शामिल किया है.
आरसीबी-सीएसके मैच पर बारिश का साया, मुकाबला रद्द होने पर कौन रहेगा फायदे में और किसका होगा नुकसान, जानिए पूरा गणित
10 मैच 465 रन… कप्तानी भी दमदार, राशिद खान बोले- वो टीम इंडिया के बेहतरीन कप्तानों में होगा शुमार
7 मई को होगा ऑक्शनमुंबई टी20 लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 7 मई को सुबह 9:30 बजे मुंबई में किया जाएगा.इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर दिखाई जाएगी. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने बताया कि शहर के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर और दिलीप वेंगसरकर इस लीग से जुड़ेंगे. भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा इस लीग के ब्रांड एंबेसडर हैं. दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव सोबो मुंबई फाल्कन्स के ब्रांड एंबेसडर होंगे.
26 मई से होगा मुंबई टी20 लीग का आयोजनलीग का आयोजन 26 मई से 8 जून तक वानखेड़े स्टेडियम में किया जाएगा. एमसीए ने अपने सभी भारतीय खिलाड़ियों को लीग में खेलने के लिए कहा है. केवल वे खिलाड़ी ही लीग से बाहर रह सकेंगे जो इस साल गर्मियों में भारत के इंग्लैंड दौरे के लिए चुने गए हों, जिसमें पांच टेस्ट मैचों की सीरीज, इंडिया ए का इंग्लैंड दौरा या चोटिल खिलाड़ी शामिल हैं. सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी आईपीएल फाइनल के एक दिन बाद ही इस लीग में खेलते हुए नजर आएंगे.
Location :New Delhi,Delhihomecricketसूर्यकुमार और श्रेयस भी उतरेंगे ऑक्शन में? कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
Source link