Last Updated:May 05, 2025, 17:42 ISTNervous nineties and most centuries in one IPL season: आईपीएल 2025 में अब तक 12 बैटर्स ने 90 रन का आंकड़ा पार किया है लेकिन इनमें से 4 ही शतक बना पाए हैं. शतक चूकने वाले बैटर्स में शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल…और पढ़ेंIPL 2025: शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, आयुष म्हात्रे, रियान पराग ने 90 रन का आंकड़ा पार किया लेकिन शतक नहीं बना पाए. हाइलाइट्सआईपीएल 2025 में 12 बैटर 90 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं.इनमें से 4 ने शतक बनाए जबकि 3 बैटर 97 रन पर नाबाद रहे.आईपीएल 2025 में शतक बनाने वाले चारों बैटर भारतीय हैं.नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में शतक बनाना बैटर्स के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है. जिस लीग में पहले हर 10वें या 12वें मैच में शतक लग जाते हों, इस बार उसमें 3 अंक तक पहुंचना ख्वाब सा हो गया है. इसके वैसे तो कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से एक शतक के करीब विकेट गंवाना भी है. अब तक 23 बार ऐसा हुआ है जब किसी बैटर ने 80 रन का आंकड़ा पार किया लेकिन इनमें सिर्फ 4 बार ही यह शतक में तब्दील हुआ है. इतने ही बैटर नर्वस नाइंटीज का शिकार हो चुके हैं.
आईपीएल 2025 में कुल 74 मैच खेले जाने हैं. इनमें से 53 मुकाबले हो चुके हैं, जबकि एक बारिश के कारण रद हो गया था. इन मुकाबलों के बाद टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले बैटर्स की संख्या सिर्फ चार है. आईपीएल 2025 में अब तक ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, प्रियांश आर्य और वैभव सूर्यवंशी ही शतक लगा पाए हैं. इनके अलावा कोई भी बैटर 100 का आंकड़ा नहीं छू सका है.
नाइंटीज में पहुंचे 12 बैटरआईपीएल 2025 में अब तक 12 बैटर ऐसे हैं, जो नाइंटीज (90 से 99) के बीच पहुंचे. इनमें से 4 ने शतक बनाए. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर, क्विंटन डिकॉक, जॉस बटलर, रियान पराग, आयुष म्हात्रे, केएल राहुल, प्रभसिमरन सिंह और शुभमन गिल ऐसा करने से चूक गए. श्रेयस अय्यर, क्विंटन डिकॉक, जॉस बटलर तो 97 रन पर नाबाद पैवेलियन लौटे. केएल राहुल 93 रन बनाकर नाबाद रहे. रियान पराग ने अपना विकेट 95 रन पर गंवाया तो आयुष म्हात्रे 94 रन पर पैवेलियन लौटे. प्रभसिमरन सिंह 91 और शुभमन गिल 90 रन बनाकर आउट हुए.
करुण नायर 89 पर पैवेलियन लौटेदिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले करुण नायर समेत 9 बैटर्स ने 80 का स्कोर पार किया लेकिन 90 तक नहीं पहुंच पाए. इनमें सैम करेन, निकलस पूरन, शुभमन गिल, प्रभसिमरन सिंह, बी. साई सुदर्शन, श्रेयस अय्यर, नीतीश राणा और मिचेल मार्श शामिल हैं. करुण नायर 89 और सैम करेन 88 रन बनाकर आउट हुए. निकलस पूरन 87 रन पर नाबाद रह गए. शुभमन गिल 84, प्रभसिमरन सिंह 83 रन बनाकर आउट हो चुके हैं. साई सुदर्शन-श्रेयस अय्यर 82-82 और नीतीश राणा-मिचेल मार्श 81 रन पर विकेट गंवा चुके हैं.
2024 में लगे 14 शतकआईपीएल के एक सीजन में सबसे अधिक शतक का रिकॉर्ड 2024 में बना था. आईपीएल 2024 में 12 शतक लगे थे. इसी तरह 2023 में 12 और 2022 में 8 शतक लगे थे. इस क्रम को देखते हुए 2025 में उम्मीद की जा रही थी कि इस बार भी खूब शतक लगेंगे. ऐसा नहीं हुआ. इस बार सिर्फ 4 शतक लगे हैं. आईपीएल के 18 साल के इतिहास में सिर्फ दो सीजन में ऐसा हुआ है जब 4 से कम शतक लगे हैं. लीग के इतिहास में सबसे कम 2 शतक 2009 में लगे थे.
Location :Delhi,Delhi,Delhihomecricketआईपीएल 2025 में नर्वस नाइंटीज की मार, 4 बैटर छू पाए शतक… 3 रह गए 97 पर नाबाद
Source link