Night Vastu Rules । वास्तु टिप्स रात में इन कामों से बचना चाहिए



Last Updated:May 17, 2025, 18:30 ISTVastu Tips: रात के समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. वास्तु शास्त्र केवल घर को सजाने या दिशा तय करने का तरीका नहीं है, बल्कि यह जीवन को संतुलन और ऊर्जा से भरने का माध्यम है. अगर आप इन चार बातों का …और पढ़ेंवास्तु शास्त्र से जुड़ी गलतियांहाइलाइट्सरात में नाखून काटना अशुभ माना गया है.गंदे बिस्तर पर सोने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से धन हानि होती है.Vastu Tips: वास्तु शास्त्र को घर में सुख-शांति और जीवन में संतुलन बनाए रखने का एक खास तरीका माना जाता है. इसमें दिनचर्या से जुड़ी कुछ बातों पर साफ-साफ दिशा-निर्देश दिए गए हैं, खासकर रात के समय के लिए. ऐसा कहा जाता है कि रात का समय बेहद संवेदनशील होता है. इस समय की गई छोटी-सी गलती भी बड़े संकट का कारण बन सकती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ काम ऐसे होते हैं जो रात में करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है और धन, स्वास्थ्य और शांति पर असर पड़ता है. अगर इन बातों की अनदेखी की जाए, तो इसका प्रभाव पूरे परिवार को भुगतना पड़ सकता है. आइए ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्री धर्मेंद्र दीक्षित से जानते हैं कि वास्तु अनुसार रात को कौन-से काम करने से बचना चाहिए.

नाखून काटनारात के समय नाखून काटना अशुभ माना गया है. प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, इससे घर की समृद्धि में कमी आती है और मां लक्ष्मी की कृपा दूर हो सकती है. साथ ही इससे घर में बार-बार पैसे की दिक्कत और मानसिक तनाव बना रहता है.

साफ बिस्तर पर न सोनाअगर आप दिनभर की थकान के बाद गंदे और अस्त-व्यस्त बिस्तर पर सोते हैं तो यह आदत आपके मन और शरीर पर गलत असर डाल सकती है. वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है और नींद पूरी नहीं होती और सोते समय बैचेनी बनी रहती है. इसलिए सोने से पहले बिस्तर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित करना बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ें- Kainchi Dham: कैंची धाम से लौटने के बाद जरूर करें ये काम, बरसेगी बाबा नीम करोली की विशेष कृपा!

तकिये के नीचे किताब रखनाकई लोग किताब पढ़ते-पढ़ते सो जाते हैं और किताब को तकिये के नीचे रख देते हैं. वास्तु के अनुसार यह आदत न केवल बुध ग्रह को कमजोर करती है, बल्कि दिमागी उलझनों को भी बढ़ाती है. इससे विचारों में उलझन और फैसले लेने की शक्ति कमजोर होती है. बेहतर होगा कि किताबों को हमेशा उनके उचित स्थान पर ही रखें.

सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगानावास्तु शास्त्री धर्मेंद्र दीक्षित के अनुसार, सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाना धन हानि का कारण बन सकता है. क्योंकि शाम का समय मां लक्ष्मी के आगमन का वक्त होता है, ऐसे वक्त में झाड़ू लगाना माता लक्ष्मी को नाराज कर सकता है. इसलिए कोशिश करें कि झाड़ू सुबह या दिन के समय ही लगाएं. रात में झाड़ू लगाने से आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें- Mahabharat Katha: 100 भाइयों के बावजूद दुखों से भरी थी दुशाला की जिंदगी, क्या अर्जुन की प्रतिज्ञा था कारण?
homeastroरात में सोने से पहले कभी न करें ये 4 काम, नहीं तो रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी!



Source link

Leave a Comment