Numerology 2 Women Mulank 2 Wali Mahilayein kaisi Hoti Hain । मूलांक 2 वाली लड़कियों पर होती है भगवान की विशेष कृपा



Mulank 2 Wali Mahilayein kaisi Hoti Hain: अगर किसी महिला का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 2 होता है. इस अंक का स्वामी होता है चंद्रमा. ऐसे महिलाओं की जीवनशैली, सोच और व्यवहार पर चंद्रमा का गहरा प्रभाव होता है. मूलांक 2 की महिलाएं को जीवन में सुख-दुख लगातार आते-जाते रहते हैं. मूलांक 2 की महिलाओं के बारे में विस्तार से बता रहे हैं भोपाल स्थित न्यूमरोलॉजिस्ट और ज्योतिष रवि पाराशर.

कई बार मिलता है धोखाये महिलाएं बेहद भावुक, दयालु और विश्वास करने वाली होती हैं. एक बार किसी को मित्र मान लिया, तो दिल खोलकर अपनी हर बात शेयर करती हैं. लेकिन इसी सरलता और जल्दी विश्वास करने की प्रवृत्ति के कारण, ये कई बार धोखा भी खा जाती हैं. ये किसी को आर्थिक सहायता भी ऐसे कर देती हैं, जैसे वह उनकी जिम्मेदारी हो- फिर चाहे घर का जरूरी पैसा ही क्यों न देना पड़े.

पति और पारिवारिक जीवनइनका विवाह अच्छे परिवार में होता है. अगर शादी साधारण परिवार में भी हो, तो धीरे-धीरे इनका जीवन समृद्ध होता है. पति थोड़ा कठोर हो सकता है, पर समय के साथ वह भी इनकी भावनाओं को समझने लगता है. ससुराल पक्ष में भी जब लोग इन्हें समझ जाते हैं, तो संबंध मधुर हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें- Malaika से लेकर Deepika तक उम्र बढ़ने के साथ और भी सुंदर दिखती हैं इस मूलांक की लड़कियां, इनमें होती है ये खास चीज

लेन-देन में नुकसानचाहे व्यापार हो, नौकरी या पारिवारिक सहायता- इन महिलाओं को पैसों का हिसाब किताब रखना नहीं आता. किसे कितना दिया, कौन कितना लौटाएगा. ये सब बातें ये भूल जाती हैं. यही कारण है कि इनके मित्र ही कई बार इनके शत्रु बन जाते हैं. ये सब इन्हें दुखी कर देता है, फिर भी ये महिलाएं इतनी करुणामयी होती हैं कि वही व्यक्ति अगर फिर रोकर मदद मांगे, तो दोबारा सहायता कर देती हैं.

किस मूलांक के साथ संबंध कैसे?

मूलांक 1, 2, 6 और 9 के लोगों से इनके अच्छे संबंध बनते हैं.

मूलांक 4 और 5 वालों से लेनदेन में विशेष सावधानी रखें.

मूलांक 7 और 8 से औसत व्यवहार होता है, लेकिन साझेदारी में नुकसान की संभावना रहती है.

ये भी पढ़ें- Best Lovers Zodiac Signs: इन 5 राशियों के लोग होते हैं बेस्ट लवर्स, पार्टनर का रखते हैं खास ख्याल !

ईश्वर की विशेष कृपाचंद्रमा की कृपा से मूलांक दो की महिलाएं भावनात्मक रूप से भले ही बहुत कुछ झेलें, लेकिन भगवान उन्हें कभी भी पूरी तरह टूटने नहीं देते. जो इन्हें धोखा देता है, वह स्वयं परेशानियों से घिर जाता है. ये महिलाएं चाहे जितना संघर्ष करें, अंत में जीत इन्हीं की होती है.



Source link

Leave a Comment