Numerology 4 Personality Career Success Secrets Mulank 4 Wali Log kaisi Hote Hain । इस मूलांक के लोगों की होती है लेट शादी, पार्टनर से बना रहता है विवाद, होते हैं बेहद रहस्यमयी!



Mulank 4 Wali Log kaisi Hote Hain: मूलांक 4 उन लोगों का होता है जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो. ऐसे लोग राहु ग्रह से प्रभावित होते हैं. राहु एक छाया ग्रह है और इसका स्वभाव रहस्यमय, तेज बुद्धि वाला और कई बार विपरीत दिशा में चलने वाला होता है. लखनऊ स्थित न्यूमरोलॉजिस्ट और ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी से जानते हैं मूलांक 4 के लोगों के बारे में इनका स्वभाव, शिक्षा और करियर कैसा होता है. इन्हें जीवन में क्या सावधानियां बरतनी चाहिए. आए जानते हैं विस्तार से.

राहु की छाया में जन्मा व्यक्तित्वहिंदू धर्म में समुद्र मंथन की कथा बहुत महत्वपूर्ण है. इसी घटना में स्वारभानु नामक राक्षस ने छलपूर्वक अमृत पिया था. जैसे ही भगवान विष्णु ने यह देखा, उन्होंने अपने सुदर्शन चक्र से उसका सिर काट दिया. उसका सिर राहु बना और धड़ केतु. लेकिन वह अमृत पान कर चुका था वह अमर हो गया. इसलिए राहु एक ऐसा ग्रह है जो छिपी हुई बातों को जानने, रहस्य सुलझाने और असंभव को संभव करने में सक्षम होता है.

स्वभाव और दृष्टिकोण में अलग अंदाज़मूलांक 4 वाले लोगों का दृष्टिकोण आम लोगों से भिन्न होता है. ये लोग न केवल गूढ़ विषयों में गहरी रुचि रखते हैं, बल्कि जिस बात को सब नहीं समझ पाते, उसे ये बड़ी आसानी से पकड़ लेते हैं. राहु का असर इन्हें एक रहस्यमयी व्यक्तित्व देता है- जो सामने भले ही शांत रहे, लेकिन अंदर ही अंदर हर स्थिति को गहराई से समझ रहा होता है.

शिक्षा और करियर में राहु की चालपढ़ाई-लिखाई के दौरान इन्हें बार-बार विषय या स्थान बदलना पड़ सकता है. हालांकि तकनीकी, मीडिया, कैमरा, साइकोलॉजी, कैमिकल, फार्मा, और रिसर्च जैसे क्षेत्र इनके लिए बेहद अनुकूल माने जाते हैं. इनका विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण और अद्वितीय सोच इन्हें सफल बना सकती है, बशर्ते ये अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं.

ये भी पढ़ें- Kachhap Avatar: क्यों शनि प्रभावित जातकों को उठानी पड़ती है पीड़ा? कच्छप अवतार की कथा में छिपा है रहस्य

रिश्ते और विवाह में उतार-चढ़ावराहु का प्रभाव जीवन में एक बड़ा झटका या दूरी जरूर देता है. राहु का स्वभाव ‘कटा हुआ’ होता है, इसलिए चार नंबर वाले लोग अक्सर अपने मूल स्थान से दूर जाते हैं- विदेश यात्रा या कार्यस्थल में परिवर्तन आम होता है. प्रेम जीवन में अचानक ब्रेक, शादी में विलंब या टूटना, पार्टनर से अलगाव जैसे घटनाएं देखने को मिलती हैं. लेकिन एक बार स्थायित्व आ जाए तो ये अपने परिवार के लिए समर्पित होते हैं.

इनके स्वास्थ्य पर राहु का क्या असर होता है?इनके स्वास्थ्य में गुप्त रोग, त्वचा संबंधी समस्या, नींद की कमी, मानसिक बेचैनी और लिवर संबंधी दिक्कतें आम होती हैं. साथ ही राहु की वजह से नशे की ओर आकर्षण भी अधिक होता है, इसलिए इन्हें इससे सख्ती से बचना चाहिए.

चार नंबर वालों के लिए क्या सावधानियां जरूरी हैं?

आसपास की साफ-सफाई रखें.

नशे से दूर रहें.

अपने विचारों और शब्दों को संतुलित रखें.

रात को नींद का ध्यान रखें.

भोजन बिस्तर पर न करें और गंदगी न फैलाएं.

यह छोटी-छोटी बातें जीवन को बहुत बेहतर बना सकती हैं.

ये भी पढ़ें- Numerology: अकेले रहकर भी खुश रहना जानती हैं इस मूलांक की लड़कियां, होती हैं बेहद रहस्यमयी!

इनके मित्र अंक कौन-से होते हैं?चार नंबर वाले लोगों के लिए 1, 5 और 6 अंक वाले लोग अच्छे मित्र साबित होते हैं. जबकि 7, 8 और 9 अंक वालों से थोड़ा दूरी बनाना बेहतर होता है.



Source link

Leave a Comment