Numerology 6 People Luxury and Beauty Traits mulank 6 wale log kaise hote hai । परिवार के लिए सौभाग्यशाली होते हैं इस मूलांक के लोग, नौकरी से ज्यादा बिजनेस में मिलती है सफलता!



Last Updated:May 03, 2025, 19:52 ISTMulank 6 Personality: 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है, जिसके स्वामी हैं शुक्र ग्रह. लखनऊ के न्यूमरोलॉजिस्ट अंशुल त्रिपाठी बताते हैं कि ये लोग जीवन में विलासिता का सुख जरूर पाते हैं. इनकी सो…और पढ़ेंलांक 6 वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है
हाइलाइट्समूलांक 6 वाले लोग विलासिता का अनुभव करते हैं.इनकी सोच में रचनात्मकता और काम में अलग अंदाज़ होता है.व्यवसाय में इन्हें अधिक सफलता मिलती है.Mulank 6 Wale Log kaise Hote Hain: जिस भी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो, उसका मूलांक 6 होता है. इस अंक का स्वामी ग्रह है शुक्र. शुक्र सुंदरता, ऐश्वर्य, कला, प्रेम और विलासिता का प्रतीक है. लखनऊ स्थित न्यूमरोलॉजिस्ट और ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी के मुताबिक, मूलांक 6 वाले लोग जीवन में विलासिता का अनुभव जरूर करते हैं- चाहे वो सुंदर घर हो, महंगी गाड़ी, ब्रांडेड कपड़े हों या फिर लग्जरी लाइफस्टाइल. आइए जानते हैं मूलांक 6 के लोगों के बारे में विस्तार से. इनका स्वभाव कैसा रहता है और इन्हें किन बातों का ध्यान देना चाहिए.

सौभाग्यशाली हैं होते हैं मूलांक 6 वाले लोग

ये लोग जीवन में कभी न कभी लग्जरी का सुख जरूर पाते हैं.

ये लोग जिन घरों में जन्म लेते हैं, उन घरों में सुख-सुविधाएं जरूर बढ़ती हैं.

ये लोग अपने घर में सुख-सुविधाएं लाने वाले होते हैं- महंगा घर, सुंदर गाड़ी, स्टाइलिश कपड़े, महंगे मोबाइल या लैपटॉप.

6 नंबर वाले चाहे कुछ भी करें, उसमें एक क्लास, एक स्टाइल जरूर होता है.

इनका काम ऐसा होता है जो लोगों को पसंद आता है- चाहे वो डॉक्टर हों, इंजीनियर हों, आर्टिस्ट हों या बिजनेस पर्सन.

मूलांक 6 वाले होते हैं प्राकृतिक कलाकार होते हैं.

ये भी पढ़ें- Numerology: इस मूलांक के लोगों की होती है लेट शादी, पार्टनर से बना रहता है विवाद, होते हैं बेहद रहस्यमयी!

6 नंबर की खास बातें

ये लोग स्वभाव से थोड़े नाजुक और आलसी हो सकते हैं, लेकिन अगर मेहनत करें तो ये बेहतरीन स्टूडेंट और टैलेंटेड प्रोफेशनल बनते हैं.

इनकी सोच में सुंदरता और चीजों को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता होती है.

इन्हें उन विषयों में दिलचस्पी होती है जहां चित्र, डिजाइन और रचनात्मकता हो- जैसे बायोलॉजी, डिजाइनिंग, फैशन, मीडिया, आर्ट आदि.

इन्हें व्यवसाय में अधिक सफलता मिलती है क्योंकि ये जानते हैं कि चीज़ों को कैसे बेचा जाए और सुंदरता से कैसे प्रस्तुत किया जाए.

इनका पारिवारिक और वैवाहिक जीवनशुक्र के प्रभाव के कारण, इनके जीवन में प्रेम और आकर्षण तो होता है, लेकिन कई बार अफवाहें या गलतफहमियां भी पैदा होती हैं. हालांकि विवाहिक जीवन सामान्यतः स्थिर और सुखद रहता है.

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: अपने तो छोड़िए, किसी दुश्मन से भी मनवानी हो बात, तो आजमा लीजिए चाणक्य की ये नीतियां

मूलांक 6 के लिए मित्र और शत्रु अंक

मित्र अंक: 4, 8, 9

4 और 8 से व्यावसायिक साझेदारी में लाभ होता है.

9 से जीवन में ऊर्जा और गति मिलती है.

शत्रु अंक 7

7 नंबर से विचारों का टकराव और तालमेल की कमी हो सकती है.

6 नंबर वालों को क्या करना चाहिए?

इन्हें अपनी कलात्मकता को पहचानकर उसका सही दिशा में उपयोग करना चाहिए.

अगर बिजनेस में जाएं तो बहुत सफल हो सकते हैं, क्योंकि यह पैसे का अंक भी है.

ये लोग जितना मेहनत करेंगे, उतनी ही तेज़ी से उनकी जिंदगी में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और सफलता मिलेगी.

homeastroसौभाग्यशाली होते हैं इस मूलांक के लोग,नौकरी से ज्यादा बिजनेस में होते हैं सफल!



Source link

Leave a Comment