Mulank 9 Wale Log Kaise Hote Hain: अंक ज्योतिष के ज़रिए हम किसी व्यक्ति के जीवन की दिशा और स्वभाव को समझ सकते हैं. हर अंक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है और उसमें एक खास तरह की ऊर्जा या ताकत होती है. जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है. मूलांक 9 का स्वामी ग्रह मंगल है. सभी मूलांकों में मूलांक 9 वाले लोग अपने अलग अंदाज़, ऊर्जा के लिए जाने जाते हैं. मूलांक 9 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं भोपाल स्थित न्यूमरोलॉजिस्ट और ज्योतिष रवि पाराशर.
मूलांक 9 निकाला कैसे जाता है?उदाहरण के लिए, 18 को जन्म लेने वालों का मूलांक 1+8 = 9 होता है. इसी तरह 27 को जन्म लेने वालों का भी 2+7 = 9 यानी मूलांक 9 होता है. इस प्रकार 9, 18 और 27 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 9 माना जाता है.
मूलांक 9 वालों का स्वभावयह अंक बहुत ताकतवर माना जाता है, इसलिए इस मूलांक के लोग भी मजबूत, साहसी और आत्मविश्वासी होते हैं. यह अंक सौभाग्य, खुशहाली और सफलता लाता है. इनमें नेतृत्व की प्रवृत्ति होती है. ये लड़ने-भिड़ने में माहिर होते हैं और खेलकूद में सक्रिय भाग लेते हैं. इनमें ऊर्जा और स्टैमिना भरपूर होता है. पढ़ाई से अधिक इनका झुकाव खेलकूद या फिजिकल एक्टिविटी की ओर होता है. बाहर से सख्त दिखते हैं लेकिन अंदर से बहुत भावुक और सरल होते हैं.
दूसरों की मदद करना इनकी फितरत होती है. ये मानवीय भावनाओं को बहुत अच्छे से समझते हैं. ये लोग आसानी से हार नहीं मानते और मुश्किलों का डटकर सामना करते हैं.
ये भी पढ़ें- Numerology: इस मूलांक की लड़कियों पर होती है भगवान की विशेष कृपा, इन्हें दुख देने वाले को उठाना पड़ता है कष्ट!
करियरमूलांक 9 वाले लोग सेना, पुलिस, खेलकूद जैसे क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं. अगर शिक्षा में रुचि रखें तो मेडिकल फील्ड में भी सफलता पा सकते हैं. व्यापार में इनका मन जल्दी बदलता है, इसलिए व्यवसाय में स्थिरता नहीं रहती. नौकरी या सरकारी सेवा इनके लिए अधिक अनुकूल रहती है.
मूलांक 9 की शादी किससे होनी चाहिए?
मूलांक 3: दोनों रचनात्मक और जीवन को उत्साह से जीने वाले होते हैं. इनका रिश्ता मज़ेदार और सफल होता है.
मूलांक 6: भावनात्मक रूप से मजबूत और संतुलित रिश्ता बनता है.
मूलांक 9: दो मूलांक 9 लोग मिलकर एक शक्तिशाली और प्रेरणादायक जोड़ी बना सकते हैं.
मूलांक 9 के नकारात्मक गुण
मंगल के प्रभाव से इनमें गुस्सा जल्दी आता है और छोटी-छोटी बातों पर भड़क जाते हैं.
ज़िद्दी स्वभाव के कारण दूसरों की बातों को अनदेखा कर देते हैं.
जो बात सोचते हैं, वही सीधे-सपाट कह देते हैं जिससे कई बार लोग इनसे दूरी बना लेते हैं.
विपरीत लिंग की ओर जल्दी आकर्षित हो जाते हैं, जिससे कभी-कभी उनकी छवि पर असर पड़ता है.
धैर्य की कमी इनमे देखी जाती है, जब चीजें इनके हिसाब से नहीं होतीं तो जल्दी परेशान हो जाते हैं.
ज़्यादा जिम्मेदारियां ले लेना भी कई बार इनके लिए परेशानी का कारण बनता है. दूसरों की मदद के चक्कर में खुद पर ज़रूरत से ज़्यादा बोझ ले लेते हैं.
ये भी पढ़ें- सिंगल रहना पसंद करते हैं इन 5 राशि के लोग, खुद की कंपनी को करते हैं खूब एंजॉय, रिलेशनशिप को समझते हैं बोझ!