Last Updated:May 14, 2025, 18:09 ISTOperation Black Forest : छत्तीसगढ़ और तेलंगाना बॉर्डर पर कोरागोटालु पहाड़ी पर नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने 21 दिन तक नक्सल विरोधी अभियान चलाया. इस दौरान सुरक्षाबलों ने 35 नक्सलियों को ढेर कर दिया. ऑपरेशन …और पढ़ेंछत्तीसगढ़ और तेलंगाना बॉर्डर पर कोरा गोटालु की पहाड़ी हुई नक्सल मुक्त, 35 नक्सली मारे गए…. बस्तर. छत्तीसगढ़ और तेलंगाना बॉर्डर पर कोरागोटालु पहाड़ी पर 21 दिन तक चले नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों ने 35 नक्सलियों को ढेर कर दिया. कई नक्सलियों के कैंप तबाह कर दिए. सुरक्षा बलों का इतना ज्यादा दबाव बढ़ गया अलग-अलग नक्सलियों की यूनिट ने अब यूनिफाइड कमांड बना लिया है. सुरक्षा बलों ने 350 नक्सलियों को घेरकर उनको बहुत बड़ा नुकसान पहुंचाया. ऑपरेशन के दौरान 21 मुठभेड़ हु़ई. 35 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, जिसमें 16 महिला कई वरिष्ठ नक्सली कॉडर मारे गए.
छत्तीसगढ़ DGP अरुण देव गौतम ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान हमने टारगेट से ज्यादा बेहतर इनपुट्स/सबूतों को इकठ्ठा किया है. आने वाले दिनों के दौरान और ज्यादा टारगेट को पाने का लक्ष्य रखा गया है. इस साल कुल 197 नक्सलियों को ऑपरेशन के दौरान ढेर किया गया. नक्सलियों के खिलाफ अब तक का यह सबसे बड़ा ऑपरेशन है. ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के लोकेशन से करीब 12,000 किलोग्राम भोजन बनाने का सामान जब्त किया गया.
नक्सलियों के खिलाफ 21 दिनों का विशेष ऑपरेशन चलाया गयाऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा हथियार बनाने की 4 फैक्ट्रियों का खुलासा किया गया. उससे जुड़े उपकरण जब्त किए गए. हथियारों को बनाने का काम 28 नक्सलियों के द्वारा किया जाता था. उससे जुड़े तफ्तीश का काम आगे बढ़ चुका है. नक्सल ऑपरेशन के दौरान इलाके में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी हमारे जवानों ने ऑपरेशन को जारी रखा. इस ऑपरेशन के 17 FIR दर्ज किए गए हैं, जिससे संबंधित जानकारी केंद्रीय जांच एजेंसी NIA से भी साझा किया गया. ऑपरेशन के दौरान करीब 450 से ज्यादा IED जब्त किया है. IED को जब्त करने के और ज्यादा बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ हमलोग आगे काम कर रहे हैं. इन पहाड़ों को आम लोगों के लिए खोला जाएगा.
#NaxalFreeBharat के संकल्प में एक ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करते हुए सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद के विरुद्ध अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन में छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के कुर्रगुट्टालू पहाड़ (KGH) पर 31 कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया।
जिस पहाड़ पर कभी लाल आतंक का राज था, वहाँ आज शान से…
— Amit Shah (@AmitShah) May 14, 2025