Last Updated:May 07, 2025, 11:52 ISTOperation Sindoor: भारत ने देर रात एयर स्ट्राइक करके पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है. भारत द्वारा किए गए इस एक्शन का नाम Operation Sindoor रखा. जैसे ही इस एक्शन के बारे में भारतीयों को जानकारी मिली तो सोशल…और पढ़ेंOperation Sindoor के बाद ट्रेंड हुआ धर्मो रक्षति रक्षितःहाइलाइट्सभारत ने पहलगाम हमले का बदला Operation Sindoor से लिया.सोशल मीडिया पर ‘धर्मो रक्षति रक्षितः’ ट्रेंड हुआ.धर्म की रक्षा करने से वह हमारी रक्षा करता है.भारत ने मंगलवार देर रात 1 बजकर 5 मिनट पर पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक करके सभी आतंकी कैंप को नष्ट कर दिया और पहलगाम हमले का बदला ले लिया. जब पूरा देश सो रहा था, तब भारतीय सेना और वायुसेना ने मिलकर पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर मिलाइलें बरसा दीं. भारत ने पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ जो एक्शन लिया है, उसका नाम Operation Sindoor रखा गया. जैसे ही सुबह भारतीयों को जानकारी मिली की भारत ने पहलगाम हमले का बदला ले लिया है तो सोशल मीडिया पर ‘धर्मो रक्षति रक्षितः’ ट्रेंड करने लग गया, हालांकि यह पूरा श्लोक नहीं है. धर्मो रक्षति रक्षितः एक लोकप्रिय संस्कृत वाक्यांश है, जिसका उल्लेख महाभारत और मनुस्मृति में देखने को मिलता है. इसका अर्थ है अगर हम धर्म की रक्षा करते हैं तो वह हमारी रक्षा करता है. आइए जानते हैं Operation Sindoor से इस श्लोक का क्या संबंध है और इसका अर्थ क्या है…
यह है पूरा श्लोकसंस्कृत का यह वाक्यांश मनुस्मृति के एक पूर्ण श्लोक का भाग है, जो इस प्रकार है…धर्म एव हतो हन्ति धर्मो रक्षति रक्षितः।तस्माद्धर्मो न हन्तव्यो मा नो धर्मो हतोऽवधीत्।अर्थात धर्म का लोप कर देने से वह लोप करने वालों का नाश कर देता है और रक्षित किया हुआ धर्म रक्षक की रक्षा करता है. इसलिए धर्म का हनन कभी नहीं करना चाहिए, जिससे नष्ट धर्म कभी हमको न समाप्त कर दे.
धर्म की मजबूती का प्रतीक है यह श्लोकभारत के एयर स्ट्राइक करने के बाद सोशल मीडिया पर ‘धर्मो रक्षति रक्षितः’ श्लोक ट्रेड करने लग गया है और चारों तरफ भारत माता की जय के नारे भी लग रहे हैं. यह कोई आम श्लोक नहीं है. यह सनातन धर्म की मजबूती प्रतीक है और दर्शाता है कि इस धर्म को कभी नष्ट नहीं किया जा सकता. इस धर्म के खिलाफ अगर कोई षड़यंत्र करता है, तो यह धर्म उसका ही सर्वनाश कर देता है. महाभारत में ‘धर्मो रक्षति रक्षितः’ वाक्यांश दो जगहों पर देखने को मिलता है, हालांकि दोनों जगहों पर शब्दों का थोड़ा अंतर जरूर है.
वनपर्व में युधिष्ठिर यक्ष से कहते हैं- धर्म एव हतो हन्ति धर्मो रक्षति रक्षितः ।तस्माद् धर्मं न त्यजामि मा नो धर्मो हतोऽवधीत् ॥अर्थात – मृत धर्म मारने वाले को नष्ट कर देता हैऔर संरक्षित धर्म उद्धारकर्ता की रक्षा करता है. इसीलिए मैं धर्म का त्याग कभी नहीं कर सकता कि कहीं नष्ट होकर वह धर्म मेरा ही नाश कर दे.
अनुशासन पर्व में यह श्लोक इस प्रकार लिखा गया है…धर्म एव हतो हन्ति धर्मो रक्षति रक्षितः ।तस्माद् धर्मो न हन्तव्यः पार्थिवेन विशेषतः ॥अर्थात – मृत धर्म मारने वाले को नष्ट कर देता है और संरक्षित धर्म उद्धारकर्ता की हमेशा रक्षा करता है. इसलिए धर्म की हत्या नहीं करना चाहिए, खासतौर पर पार्थिव के द्वारा.
पहलगाम हमले का लिया गया बदलापहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी और ऑपरेशन सिंदूर आतंकियों की इस कायरना हरकता को जोरदार जवाब है. आतंकियों के इस हमले में माताओं और बहनों के सिंदूर उजड़ गए इसलिए इस भारत के इस एक्शन का नाम Operation Sindoor रखा गया. इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान में स्थित जैश, लश्कर, हिजबुल मुजाहिद्दीन के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया और कम से कम 70 से ज्यादा आतंकियों को मारे गए हैं. इस ऑपरेशन के तहत माताओं और बहनों के सिंदूर का बदला लिया गया.
homedharmOperation Sindoor के बाद ट्रेंड हुआ धर्मो रक्षति रक्षितः, जानें श्लोक का अर्थ
Source link