Last Updated:May 07, 2025, 11:36 ISTOperation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले का भारत ने बदला लेते हुए मंगलवार की रात एयर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में 9 आतंकवादी ठिकानों…और पढ़ेंX
ऑपरेशन सिंदूर के बाद लोगों में खुशी.
Operation Sindoor: 22 अप्रैल का दिन भारत के लिए काला दिवस के रूप में था, क्योंकि इस दिन पाकिस्तानी आतंकियों ने भारत के जम्मू कश्मीर के पहलगाम इलाके में निर्दोष टूरिस्टों पर गोलीबारी कर 26 लोगों को मार दिया गया था. जिससे पूरे देश में लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया था. तो वहीं पूरा देश भारत की प्रतिक्रिया पर नजर लगाए बैठा था कि कब भारतीय सेना इन पाकिस्तानियों को सबक सिखाएगी. आज वह दिन पूरा हुआ और रात्रि में भारतीय सेना की ओर से बहादुरी से पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर बम के गोले बरसाए गए. इसी से पूरा देश जश्न मनाते हुए दिख रहा है.
भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई, जिसमें कई आतंकवादी ढेर हो गए. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही लोगों में भारी आक्रोश था. इस हमले में कई निर्दोष पर्यटकों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे. इसके बाद से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही थी.
देशवासियों में भारी गुस्सा थाराजनांदगांव के स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया और सरकार की तारीफ की. उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या का करारा जवाब दिया गया है. पहलगाम हमले के बाद देशवासियों में भारी गुस्सा था, जिसे देखते हुए एयर स्ट्राइक किया गया. इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और इसका कड़ा जवाब देगा.
पाकिस्तान को चारों खाने चित होना पड़ेगालोग बताते हैं कि ये पहले से निश्चित था कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा. ऑपरेशन सिंदूर पर हम गर्व करते हैं सेना की कार्रवाई बहुत अच्छी है. पाकिस्तान को चारों खाने चित होना पड़ेगा. जश्न मनाते हुए लोगों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मिठाई खिलाई और भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए.
Location :Rajnandgaon,Chhattisgarhhomechhattisgarhछत्तीसगढ़ के लोगों ने मनाया जश्न, कहा- पाकिस्तान को मिला मुंहतोड़ जवाब
Source link