Operation Sindoor’s : भारत ने हमेशा से ही बहादुर बेटियों पर गर्व किया है, जो मुश्किल हालात में भी पीछे नहीं हटतीं. हाल ही में 7 मई 2025 को हुए “ऑपरेशन सिंदूर” ने एक बार फिर ये साबित कर दिया कि देश की बेटियां किसी से कम नहीं हैं. इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना और वायुसेना की दो अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने जिस तरह की भूमिका निभाई, वह हर देशवासी के लिए गर्व की बात है. आइए जानते हैं इंदौर निवासी ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ और न्यमेरोलॉजिस्ट हिमाचल सिंह से इनके नाम का मतलब और इनका व्यक्तित्व.
इन दोनों महिला अफसरों ने ना सिर्फ प्रेस ब्रीफिंग में जानकारी दी, बल्कि अपने आत्मविश्वास और पेशेवर अंदाज़ से सभी का ध्यान खींचा. सेना में महिलाओं की भागीदारी को लेकर जो लोग सवाल उठाते थे, उन्हें भी इन दोनों बहादुर बेटियों ने करारा जवाब दिया.
यह भी पढ़ें – किन्नरों को दान देने से बरसेगी बुधदेव की विशेष कृपा, बुधवार को करें ये 5 उपाय, आएगी सुख-शांति और समृद्धि
प्रेस कॉन्फ्रेंस का वो पलमंगलवार और बुधवार की रात भारत ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकवादियों के अड्डों को निशाना बनाया. इस कार्रवाई की जानकारी विदेश मंत्रालय, सेना और वायु सेना की ओर से साझा की गई. प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव के साथ मौजूद थीं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह.
कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी?सोफिया कुरैशी गुजरात के वड़ोदरा की रहने वाली हैं. उन्होंने 1999 में शॉर्ट सर्विस कमीशन के ज़रिए सेना में कदम रखा था. उस समय देश कारगिल युद्ध के दौर से गुजर रहा था. बहुत कम उम्र में सेना में शामिल होकर उन्होंने एक ऐसा सफर शुरू किया जो आज युवाओं के लिए मिसाल है. सोफिया सेना की सिग्नल कोर में अधिकारी हैं. इस कोर का काम है सेना के बीच संचार बनाए रखना. 2016 में उन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय अभ्यास में भारतीय सेना का नेतृत्व भी किया. उनका परिवार भी पहले से ही सेना की सेवा में रहा है, जिससे उन्हें यह प्रेरणा मिली.
विंग कमांडर व्योमिका सिंह का सफरव्योमिका सिंह एक जानी मानी हेलीकॉप्टर पायलट हैं. वह 18 दिसंबर 2004 को भारतीय वायुसेना में शामिल हुईं और साल 2017 में विंग कमांडर बनीं. उनके पास चीता और चेतक जैसे लड़ाकू हेलीकॉप्टर उड़ाने का शानदार अनुभव है.
उनका नाम ही उनकी पहचान बन गया है. “व्योमिका” का मतलब होता है आकाश की बेटी, और वह वाकई में इस नाम को सार्थक कर रही हैं. उन्होंने जिस आत्मविश्वास से प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात की, वह उनके अनुभव और जिम्मेदारी को दिखाता है.
नाम और मूलांक का जुड़ावभारतीय संस्कृति में नाम और अंक दोनों का गहरा महत्व होता है. व्योमिका नाम का संबंध मूलांक 6 से माना गया है. अगर नाम के हर अक्षर को अंक में बदलकर जोड़ा जाए तो कुल 33 बनता है, और 3+3 = 6.
मूलांक 6 वाले लोग सुंदर, जिम्मेदार, ईमानदार और सहयोगी स्वभाव के होते हैं. इन पर मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की विशेष कृपा मानी जाती है. ऐसे लोग संतुलन बनाए रखने में माहिर होते हैं और दूसरों के लिए आदर्श बनते हैं.
कर्नल सोफिया – समझ और संकल्प की मिसाल‘सोफिया’ शब्द का मतलब होता है ‘बुद्धि’ या ‘ज्ञान’. कर्नल सोफिया अपने नाम के अनुरूप ही बेहद समझदार और रणनीतिक सोच रखने वाली अधिकारी मानी जाती हैं. वे भारत की उन गिनी चुनी महिला अधिकारियों में से हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व किया है. उनकी निर्णय लेने की क्षमता, आत्मविश्वास और नेतृत्व शैली ने ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाई.
यह भी पढ़ें – बुधवार के शुभ रंग: पहनें हरा और सफेद, जीवन में पाएं शांति और सकारात्मकता, मिलेगा भगवान गणेश का आशीर्वाद
देश की बेटियां – आज की असली हीरोकर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका उन लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा हैं जो आज किसी मंज़िल को पाने का सपना देख रही हैं. इन्होंने ये साबित किया है कि अगर इरादा पक्का हो, तो कोई भी मुकाम दूर नहीं. भारत को इन बहादुर बेटियों पर गर्व है, जो हर दिन देश का नाम रोशन कर रही हैं.