Last Updated:May 07, 2025, 06:58 ISTWho is Maya Ali: पाकिस्तान सुपर लीग में क्वेटा ग्लेडिएटर्स की ब्रांड एम्बेसडर माया अली को लोग काव्या मारन की हमशक्ल बताते हैं. मैच के दौरान जैसे काव्या एक्टिव रहती हैं, माया का भी कुछ वैसा ही किरदार गढ़ते हैं.माया अली पाकिस्तान सुपर लीगहाइलाइट्सPSL 2025 में एक्ट्रेस माया अली का जलवाफैंस कहने लगे पाकिस्तानी काव्या मारनक्वेटा ग्लेडिएटर्स की ब्रांड एम्बेसडर हैं माया अलीपाकिस्तान नकल करने में माहिर है. घर में खाने के लिए आटा हो न हो, लेकिन गीदड़भभकी में कोई कमी नहीं रहती. आईपीएल की देखादेखी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी अपनी एक अलग टी-20 लीग चलाता है, नाम है पीएसएल यानी Pakistan Super League. बीते दिनों इसका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें नजर आई लड़की को लोग पाकिस्तान की काव्या मारन कहने लगे.
इस वक्त पाकिस्तान सुपर लीग का 10वां सीजन खेला जा रहा है. टूर्नामेंट का आठवां मैच कराची किंग्स और क्वेटा ग्लेडिएटर्स के बीच खेला गया. इस मैच में कराची किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 175 रन बनाए. जवाब में क्वेटा ग्लेडिएटर्स सिर्फ 119 रन पर ही सिमट गई.