personality prediction what happens if index and middle fingers are equal to each other hath ki dono ungaliyon ka barabar hona kis baat ka sanket।हाथ की तर्जनी मध्यमा ये दो उंगलियां अगर हों एक बराबर, तो छिपे होते हैं आपके भीतर कुछ खास राज़, जानें इससे जुड़ी दिलचस्प और चौंकाने वाली बातें!



Index And Middle Fingers Are Equal : हर व्यक्ति के हाथ की बनावट कुछ अलग होती है. किसी के हाथों में उंगलियों का आकार छोटा होता है, तो किसी के हाथों में लंबा. कई बार हाथ की दो उंगलियां बिल्कुल एक बराबर भी होती हैं, जैसे तर्जनी और मध्यमा. आमतौर पर मध्यमा यानी बीच की उंगली, तर्जनी यानी इंडेक्स फिंगर से थोड़ी लंबी होती है, लेकिन अगर आपके हाथ में ये दोनों उंगलियां एक बराबर हैं तो यह आपके स्वभाव, सोच और जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बता सकती है.

भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, हाथ की रेखाओं और अंगों की बनावट हमारे स्वभाव और सोच को दर्शाती है. उंगलियों का भी इसमें खास स्थान होता है. तर्जनी और मध्यमा उंगलियों का बराबर होना बहुत आम नहीं है, लेकिन जिन लोगों के साथ ऐसा होता है, उनका व्यक्तित्व कई मामलों में अलग माना जाता है.

यह भी पढ़ें – सप्ताह की शुरुआत सफेद से करें: जानिए सोमवार को सफेद कपड़े पहनने के 6 अद्भुत फायदे, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

सोच और कला में संतुलनजिन लोगों की तर्जनी और मध्यमा बराबर होती हैं, वे आमतौर पर न तो बहुत भावुक होते हैं और न ही ज्यादा सख्त. इनका सोचने का तरीका संतुलित होता है. ये लोग भावनाओं और तर्क, दोनों को बराबर जगह देते हैं. इन्हें किसी भी स्थिति को समझने और सही फैसला लेने में समय तो लगता है, लेकिन ये जो भी निर्णय लेते हैं, वह काफी सोच समझकर होता है.

अच्छे बोलचाल के होते हैं माहिरऐसे लोग अपनी बातों को साफ और सीधे तरीके से दूसरों तक पहुंचाने में माहिर होते हैं. चाहे बातचीत हो या लेखन, ये लोग अपने विचारों को अच्छी तरह जाहिर कर सकते हैं. यही कारण है कि ऐसे लोग अक्सर शिक्षण, पत्रकारिता, भाषण, लेखन या काउंसलिंग जैसे क्षेत्रों में अच्छा करते हैं.

संतुलन पसंद होता है इन्हेंइन लोगों को न ज्यादा चुप रहना पसंद होता है और न ही बहुत ज्यादा बोलना. ये किसी भी काम में न तो जल्दी करते हैं और न ही बहुत देर. इनके काम करने का तरीका व्यवस्थित होता है और ये छोटी छोटी बातों में उलझने की बजाय सही समय पर सही कदम उठाते हैं.

यह भी पढ़ें – किस्मत बदल देंगे वास्तु के ये उपाय! घर में रुकने लगेगा पैसा, जानें क्या करें और क्या करने से बचें?

क्या हैं इनके कमजोर पक्ष?जहां इनके पास सोचने की अच्छी ताकत होती है, वहीं ये कई बार ज्यादा सोचने की वजह से परेशान भी हो जाते हैं. जब कोई बात इनकी सोच के मुताबिक न हो, तो ये मानसिक रूप से बेचैन हो सकते हैं. ऐसे लोग दूसरों को खुश रखने की कोशिश भी बहुत करते हैं, लेकिन जब अपेक्षा पूरी नहीं होती, तो इन्हें अंदर से दुख हो सकता है.



Source link

Leave a Comment