Preity Zinta morphed photo with Vaibhav suryavanshi : प्रीति जिंटा ने वैभव सूर्यवंशी के साथ वायरल मॉर्फ्ड तस्वीर पर जताई नाराजगी



Last Updated:May 20, 2025, 18:10 ISTPreity Zinta morphed photo with Vaibhav suryavanshi प्रीति जिंटा की राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के साथ मॉर्फ्ड तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिससे प्रीति नाराज हो गईं. असली फुटेज में दोनो…और पढ़ेंवैभव सूर्यवंशी के साथ एडिट की गई फोटो पर भड़की प्रीति जिंटा हाइलाइट्सप्रीति जिंटा की वैभव सूर्यवंशी संग मॉर्फ्ड तस्वीर वायरल.प्रीति ने तस्वीर को फेक बताते हुए नाराजगी जताई.असली फुटेज में दोनों की सम्मानजनक मुलाकात दिखाई गई.नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्री और पंजाब किंग्स (PBKS) की को-ओनर प्रीति जिंटा की राजस्थान रॉयल्स के 14 साल के युवा वैभव सूर्यवंशी के साथ तस्वीरें वारयर हो रही है. पंजाब और राजस्थान के बीच हुए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 मुकाबले के बाद प्रीति के वैभव ने मुलाकात की थी. दोनों के बीच हुई मैच के बाद मुलाकात की तस्वीरों को एडिट करके उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया. इस बात की जानकारी मिलने के बाद प्रीति जिंटा बुरी तरह से भड़क उठी.

प्रीति जिंटा का पारा वैभव सूर्यवंशी के साथ उनकी एक मॉर्फ्ड तस्वीर देख कर चढ़ गया. उन्होंने ऑनलाइन वायरल हो रही तस्वीर को लेकर नाराजगी जाहिर की है. इस तस्वीर में झूठा दावा किया गया है कि वह राजस्थान रॉयल्स के 14 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को गले लगा रही हैं. यह वायरल फोटो हाल ही में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में PBKS और RR के बीच हुए IPL मैच के बाद सामने आई. यहां तक कि कुछ समाचार चैनलों ने इसे असली मानकर अपने कार्यक्रम में चलाया है. अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर प्रीति जिंटा ने एक ऐसी ही रिपोर्ट को रीपोस्ट किया और लिखा, “यह तस्वीर पूरी तरह से गलत है.”

This is a morphed image and fake news. Am so surprised now news channels are also using morphed images and featuring them as news items !

— Preity G Zinta (@realpreityzinta) May 20, 2025



Source link

Leave a Comment