Rahu Transit In Aquarius: राहु 18 मई को शाम 7 बजकर 35 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं. वैदिक ज्योतिष में राहु को रहस्यमयी ग्रह माना जाता है और यह कूटनीति और राजनीति का भी ग्रह है. राहु की विशेषता यह है कि यह हमेशा वक्री गति में चलता है. राहु इस समय मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं. राहु करीब डेढ़ साल तक एक राशि में रहते हैं, उसके बाद वक्री चाल से राशि परिवर्तन कर जाते हैं. राहु की जब चाल बदलती है, तब उसका प्रभाव देश दुनिया समेत मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ता है. आइए जानते हैं राहु का कुंभ राशि में गोचर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव डालेगा…
राहु गोचर का मेष राशि पर प्रभावराहु 2025 आपकी राशि से 10वें भाव में गोचर करने वाले हैं. राहु की उपस्थिति से आपकी आय में भी वृद्धि होगी, जिससे आआर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आपको अपने सामाजिक नेटवर्क को बढ़ाने का अवसर मिलेगा. आप कई नए दोस्त बनाएंगे. नए लोगों से मिलना और उनके साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा. आप अपने सामाजिक दायरे को अपने पारिवारिक जीवन से अधिक प्राथमिकता देंगे, जिससे आप घर से बाहर अधिक समय बिताएंगे. यह समय रोमांटिक रिश्तों के लिए भी आदर्श है.
राहु गोचर का वृषभ राशि पर प्रभावराहु 2025 आपकी राशि से 10वें भाव में गोचर करने वाले हैं. इस दौरान आपको कामकाज में सावधानी बरतने की आवश्यकता है. राहु की उपस्थिति आपको शॉर्टकट अपनाने के लिए मजबूर करेगी. आप काम करते समय शॉर्टकट लेना पसंद करेंगे, जिससे गलतियां होने की आशंका बनी रहेंगी और आपको इस अवधि जल्दबाजी में काम करने से बचना चाहिए.नौकरी पेशा जातक अपना काम दूसरों को सौंपने से बचें अन्यथा परेशानी हो सकती है. आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. पर्सनल हो या प्रफेशनल लाइफ राहु के गोचर से आपके आसपास के लोग आपकी तेज गति से काम करने की क्षमता पर हैरान होंगे. जो काम दूसरों को कठिन लगता है, आप उसे जल्दी कर लेंगे. पारिवारिक जीवन की बात करें तो कुछ ना कुछ समस्या रहेगी, जिसकी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है.
राहु गोचर का मिथुन राशि पर प्रभावराहु 2025 का गोचर आपकी राशि से नौवें भाव में होने वाला है. इस गोचर के दौरान आपको लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं. इस अवधि में आप विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे, जिनमें तीर्थ स्थल भी शामिल होंगे. आप गंगा जैसी पवित्र नदियों में स्नान भी करेंगे. राहु आपको कुछ हद तक स्वेच्छाचारी बना सकता है और आप धार्मिक मान्यताओं और नियमों को नजरअंदाज करके अपनी पहचान बनाना चाहेंगे. राहु के गोचर की वजह से कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं, इसलिए पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करना होगा. राहु के गोचर से वित्तीय उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, जो भविष्य में समस्याएं पैदा कर सकता है.
राहु गोचर का कर्क राशि पर प्रभावराहु 2025 का गोचर आपकी राशि से आठवें भाव में होने वाला है. इस दौरान अपने और अपने परिवार की सेहत का ध्यान रखें. आप संक्रमण का शिकार हो सकते हैं या खराब खान-पान की आदतों के कारण स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. राहु की उपस्थिति यहां ससुराल पक्ष से अधिक हस्तक्षेप का संकेत देती है. आप ससुराल के कामों में अधिक सक्रिय भूमिका निभाएंगे और सभी लोगों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे घर-परिवार में सुख-शांति बनी रेहगी. इस अवधि के दौरान, राहु आपको शेयर बाजार में निवेश ना करने की सलाह देता है, अन्यथा आपको वित्तीय नुकसान हो सकता है. लेकिन इस राहु के कारण आपको अप्रत्यक्ष और अप्रत्याशित वित्तीय लाभ भी हो सकता है. आपको अचानक कुछ संपत्ति या विरासत मिल सकती है.
राहु गोचर का सिंह राशि पर प्रभावसाल 2025 में राहु सिंह राशि के सातवें भाव में गोचर करने वाला है. राहु का यह गोचर आपके लिए मिले-जुले परिणाम लाएगा. इस अवधि में आपको वैवाहिक जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता है. क्योंकि जीवनसाथी के साथ कई तरह की गलतफहमियां हो सकती हैं, जिसका असर आपके रिश्ते पर पड़ सकता है. राहु के गोचर के दौरान आपको बिजनस पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए. किसी भी अनैतिक या अवैध गतिविधि में शामिल ना हों, जिससे बाद में आपको पछताना पड़े. आप नए व्यापारिक योजनाएं बनाएंगे, लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि आप उन्हें अमल में लाएं, वरना मुश्किलें आ सकती हैं. आपको अंतरराष्ट्रीय माध्यमों और व्यक्तियों से व्यावसायिक सहायता मिल सकती है.
राहु गोचर का कन्या राशि पर प्रभावराहु 2025 का गोचर आपकी राशि से छठवें स्थान पर होने वाला है. राहु का छठे भाव में गोचर शुभ माना जाता है. राहु के गोचर के प्रभाव से आपके जीवन की परेशानियां कम होंगी. आप सभी समस्याओं का समाधान खोजने में सफल रहेंगे. हालांकि, आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन ये समस्याएं जल्द ही समाप्त हो जाएंगी. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यस्थल पर खास दोस्तों से सावधान रहना चाहिए, क्योंकि आप उन्हें अपना मानेंगे, लेकिन वे आपके पीठ पीछे धोखा दे सकते हैं और आपकी जड़ें खोदने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको हमेशा सतर्क रहना होगा. अगर कोई मामला अदालत में लंबित है, तो वह आपके पक्ष में जाएगा. आर्थिक सुधार के अवसर मिलेंगे. खर्चे कम होंगे और आप धन प्राप्त करने में सक्षम होंगे. पहले किए गए निवेश से भी आपको लाभ हो सकता है.
राहु गोचर का तुला राशि पर प्रभावराहु 2025 का गोचर आपकी राशि से पांचवें स्थान पर होने वाला है. पंचम भाव में गोचर सकारात्मक परिणाम भी दे सकता है. आपकी बुद्धिमत्ता बढ़ेगी. आपकी याददाश्त तेज हो जाएगी. छात्र स्कूल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे क्योंकि आप जो भी देखेंगे, समझेंगे या पढ़ेंगे, उसे जल्दी से समझ और याद कर पाएंगे. हालांकि, आपका ध्यान बार-बार भटक भी सकता है. राहु के गोचर से लव पार्टनर के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे. आप अपने प्यार को संजोएंगे और इसके लिए बहुत कुछ करेंगे, लेकिन आपको उनसे झूठ बोलने से बचना चाहिए. राहु के गोचर के प्रभाव से तुला राशि वाले निवेश करके लाभ कमा सकते हैं. आप पैसे कमाने के विभिन्न तरीकों को आजमाएंगे और पूरी तरह सफल भी होंगे, जिससे आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा. जो भी काम चुनौतीपूर्ण होगा, आप उसे आसानी से पूरा कर पाएंगे.
राहु गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभावराहु 2025 का गोचर आपकी राशि से चौथे स्थान पर होने वाला है. राहु के गोचर के प्रभाव से वृश्चिक राशि वालों के पारिवारिक जीवन में असंतुलन उत्पन्न हो सकता है. परिवार में आपसी सामंजस्य की कमी देखने को मिल सकती है और एक दूसरे पर विश्वास भी कम होगा, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच दूरी बढ़ सकती हैं लेकिन आपको उनकी देखभाल करनी पड़ सकती है. अगर आप इस समय किराए के घर में रहते हैं, राहु के गोचर के प्रभाव से खुद का मकान या फ्लैट ले पाने की स्थिति में होंगे. हालांकि, जो लोग अपने खुद के घर में रहते हैं, उनको किसी कारण वश परिवार से कुछ समय के लिए दूर जाना पड़ सकता है.
राहु गोचर का धनु राशि पर प्रभावराहु 2025 का गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव में होने वाला है. इस राहु गोचर 2025 आपके लिए महत्वपूर्ण होगा क्योंकि तीसरे भाव में स्थित राहु आपके लिए नए अवसरों के द्वार खोल सकते हैं. इस दौरान छोटी यात्राएं होंगी और आप व्यस्त रहेंगे. दोस्ती मजबूत होगी और आपको उनके साथ समय बिताने के अधिक मौके मिलेंगे. भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और एक दूसरे का सहयोग भी करेंगे. आपकी ताकत और बहादुरी बढ़ेगी. आप जोखिम लेने की कोशिश करेंगे और सफल भी होंगे. व्यापार में जोखिम उठाने से आपको लाभ भी हो सकता है. आप अपने किसी शौक को भी आगे बढ़ा सकते हैं. राहु के गोचर का प्रभाव आपकी संचार कौशल को बढ़ाएगा, जो काम में आपके लिए फायदेमंद होगा.
राहु गोचर का मकर राशि पर प्रभावराहु आपकी राशि से दूसरे स्थान पर गोचर करने वाला है. यहां राहु की उपस्थिति आपके शब्दों पर प्रभाव डालेगी. आप कई ऐसी बातें कह सकते हैं, जो लोगों को प्रभावित करेंगी और उनकी रुचि बढ़ाएंगी. इससे आपको मदद मिलेगी क्योंकि आप अपने अधूरे कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करवा पाएंगे. आप ऐसी बातें कहेंगे जो लोगों को बहुत पसंद आएंगी. आप मीठे शब्दों से लोगों का दिल जीत सकते हैं. राहु के गोचर के दौरान खान-पान की आदतों पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि आपको खाने से संबंधित या स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. धन संचय करना चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन समय और मेहनत से आप सफल हो सकते हैं.
राहु गोचर का कुंभ राशि पर प्रभावराहु का गोचर आपकी राशि के लग्न भाव अर्थात पहले स्थान पर करने वाले हैं. राहु का गोचर से कुंभ राशि वालों की सोचने और समझने की क्षमता पर विशेष प्रभाव पड़ेगा. आपके निर्णय लेने की क्षमता में भी बदलाव आएगा. आप किसी भी निर्णय को जल्दी से लेंगे, जिसका फायदा आपको पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में मिलेगा. राहु आपके मस्तिष्क और सोच पर प्रभाव डालेगा, आप हर काम को जल्दी-जल्दी करेंगे, जिससे गलतियों की आशंका बढ़ जाएगी. राहु के गोचर के कारण, स्वार्थी होने और केवल अपने बारे में सोचने के बजाय जीवनसाथी पर ध्यान दें और उनके साथ अपने संबंधों को सुधारने का प्रयास करें.
राहु गोचर का मीन राशि पर प्रभावराहु का गोचर 2025 आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा क्योंकि राहु आपके राशि चक्र को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जो आपकी राशि से 12वें घर में स्थित होंगे. इस दौरान आपको सकारात्मक और नकारात्मक दोनों परिणाम देखने को मिल सकते हैं. एक तरफ, आपको स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और दूसरी तरफ किसी पुराने निवेश से अचानक लाभ भी मिल सकता है. इस अवधि में मीन राशि वाले बिना सोचे-समझे खर्च करेंगे, जिससे आर्थिक नुकसान हो सकता है. इस अवधि में आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. नौकरी पेशा और बिजनस करने वालों के लिए राहु का गोचर लाभदायक रहेगा और आप अपने सभी लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे.