Rahul Dravid Shimron Hetmyer Retention: राजस्थान रॉयल्स की हार: शिमरोन हेटमायर का खराब प्रदर्शन



Last Updated:May 02, 2025, 10:27 ISTराजस्थान की टीम में एक ऐसा खिलाड़ी भी रहा जिसे टीम ने महंगी रकम में रिटेन किया था लेकिन उसने खराब प्रदर्शन किया और टीम की लुटिया डुबोई. हम बात कर रहे शिमरोन हेटमायर की.कोच राहुल द्रविड़ से हुई गलती?हाइलाइट्सराजस्थान रॉयल्स टूर्नामेंट से बाहर हो गई.शिमरोन हेटमायर ने 11 मैचों में सिर्फ 187 रन बनाए.राजस्थान का अगला मैच 4 मई को कोलकाता से है.नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई. राजस्थान ने इस सीजन अपनी कई गलतियों को गौर किया होगा. राजस्थान की टीम में एक ऐसा खिलाड़ी भी रहा जिसे टीम ने महंगी रकम में रिटेन किया था लेकिन उसने खराब प्रदर्शन किया और टीम की लुटिया डुबोई. हम बात कर रहे शिमरोन हेटमायर की. क्या राहुल द्रविड़ की गलती से ऐसा हुआ? आइए जानते हैं.

राहुल द्रविड़ कई सालों से राजस्थान रॉयल्स के कोच हैं. टीम में कौन होना चाहिए, किसे बाहर करना चाहिए. इस तरह के ज्यादातर फैसले वही लेते हैं. किस खिलाड़ी को रिटेन करना है ये फैसला भी उनका ही होगा. शिमरोन हेटमायर को राजस्थान ने ऑक्शन से पहले 11 करोड़ में रिटेन किया था. लेकिन जिस तरह की रकम हेटमायर को दी गई. उन्होंने उस तरह का प्रदर्शन नहीं किया.

रोहित शर्मा पर क्यों भड़के फैंस, बेईमानी का लगाया आरोप, जानें क्या है पूरा विवाद?

बता दें कि शिमरोन ने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 11 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 187 रन बनाए. उनका औसत सिर्फ 20 का रहा. पूरे टूर्नामेंट में उनके बल्ले से सिर्फ 1 फिफ्टी आई. राजस्थान के लिए वह किसी मैच में जिताउ पारी नहीं खेल सके ना ही इस बार उनके बैट से बड़ी हिटिंग देखने को मिली. राजस्थान ने इसके अलावा संदीप शर्मा, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और ध्रुव जुरेल को भी रिटेन किया था.

बता दें कि राजस्थान की टीम अब बाहर हो चुकी है. लेकिन उन्हें 3 मुकाबले और खेलेने हैं. उनका अगला मैच 4 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना है. यह मैच ईडन गार्डन में शाम 3.30 बजे से खेला जाएगा. इसके बाद उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स और फिर पंजाब किंग्स से भिड़ना है. देखना होगा कि वह टूर्नामेंट की समाप्ति कैसे करते हैं.
Location :New Delhi,New Delhi,Delhihomecricketक्या द्रविड़ की गलती से राजस्थान को हुआ नुकसान? जिसको रिटेन करवाया, उसने…



Source link

Leave a Comment