Raipur News: पटियाला मोजरी ने मचाया रायपुर मेले में धमाल! दुल्हनों की पहली पसंद बनी फैजवी की देसी डिज़ाइन



रामकुमार नायक,रायपुर: रायपुर के भांठागांव में लगे डिज्नीलैंड मेले में इस बार जो सबसे ज्यादा चर्चा में है, वो है एक छोटी-सी दुकान और उस पर सजी रंग-बिरंगी पटियाला मोजरी. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आए दुकानदार मोहम्मद फैजवी ने इस पारंपरिक पंजाबी फुटवियर को नए अंदाज़ में पेश किया है, और रायपुर की जनता ने इसे हाथों-हाथ लिया है.

शादी-ब्याह में देसी स्टाइल की पहली पसंदमहिलाओं और खासकर दुल्हनों के बीच पटियाला मोजरी की मांग ज़बरदस्त है. यह मोजरी न सिर्फ पारंपरिक पंजाबी पोशाक के साथ खूबसूरत लगती है, बल्कि इसकी क्वालिटी और आराम भी इसकी लोकप्रियता का बड़ा कारण है. फैजवी बताते हैं, “हमने खास यूनिवर्सल फिटिंग रखी है. इसमें लेफ्ट-राइट का अंतर नहीं होता, जिससे यह दोनों पैरों में समान रूप से फिट होती है.”

जरी वर्क और वॉशेबल डिज़ाइन – सुंदरता और सुविधा का मेलपटियाला मोजरी की खास बात है उसका डिज़ाइन बारीक जरी वर्क, सुंदर रंग और पूरी तरह से वॉशेबल मटेरियल. ग्राहक इसे धोकर फिर से नए जैसा इस्तेमाल कर सकते हैं. इस फुटवियर को पहनना जितना आसान है, उसका रखरखाव भी उतना ही सरल है.

कीमत इतनी कम कि हर कोई कहे – “वाह!”इन मोजरियों की कीमत सिर्फ 250 से 300 रुपए है, और यही वजह है कि मेला परिसर में फैजवी की दुकान पर सबसे ज्यादा भीड़ नज़र आती है. 4 से 8 नंबर तक के साइज में उपलब्ध इस मोजरी को एक बार खरीदने के बाद सालभर तक चलाने की गारंटी खुद ग्राहक दे रहे हैं.

लोकल क्राफ्ट को मिली नई उड़ानफैजवी की ये मोजरी सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि स्थानीय हस्तशिल्प और परंपरा को बढ़ावा देने का उदाहरण भी है. उनका कहना है, “आज के समय में जब लोग ब्रांडेड चीज़ों की तरफ भागते हैं, तो देसी चीज़ों की ओर वापसी दिल को सुकून देती है.”

ग्राहकों की जुबानी “इतनी कम कीमत में इतनी स्टाइल!”मेले में आई एक ग्राहक कहती हैं, “मैं तो बस देखने गई थी, लेकिन जब पहनकर देखा तो लगा जैसे ये मेरे पैरों के लिए ही बनी है.” यही भावना सैकड़ों ग्राहकों में दिख रही है, जो एक से ज़्यादा जोड़ी खरीदते नज़र आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Crispy Samosa Secret: 20 रुपये की ये प्लेट बन गई सतना का ब्रांड! हर शाम लगता लंबी कतार!



Source link

Leave a Comment