Rajasthan Royals out of Playoffs after Mumbai Indians 6th consecutive wins | मुंबई इंडियंस का जीत का छक्का, राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ से बाहर



Last Updated:May 01, 2025, 23:08 IST IPL 2025 playoffs: राजस्थान रॉयल्स आईपीएल प्लेऑफ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई है. मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 100 रन से हरा दिया. मुंबई की टीम इसके साथ ही पॉइंट टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है. IPL 2025: सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 48-48 रन बनाए. हाइलाइट्समुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में लगातार छठा मैच जीता.मुंबई की टीम ने मेजबान राजस्थान रॉयल्स को आसानी से हराया.मुंबई इंडियंस अब पॉइंट टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है.नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स आईपीएल प्लेऑफ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई है. मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स को बड़ी आसानी से 100 रन से हरा दिया. यह उसकी लगातार छठी जीत है. मुंबई इंडियंस ने इसके साथ ही प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. वह अब पॉइंट टेबल में पहले नंबर पर है. दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स की उम्मीदें नेस्तनाबूद हो गई हैं. यह राजस्थान रॉयल्स की 11 मैचों में आठवीं हार है. राजस्थान रॉयल्स से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स भी प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है. चेन्नई की टीम भी 8 मैच हार चुकी है.

आईपीएल 2025 में गुरुवार को मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से हुआ. यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी लेकिन यह फैसला टीम को उल्टा पड़ गया. मुंबई इंडियंस ने महज 2 विकेट खोकर 217 रन बना दिए. राजस्थान रॉयल्स की टीम इसके जवाब में 117 रन बनाकर ढेर हो गई.

मैदान का सबसे बड़ा स्कोर 217 रन सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर भी है. वैसे, यह दूसरा मौका है जब इस मैदान पर किसी टीम ने 217 रन बनाए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद 2023 में इस मैदान पर 217 रन का स्कोर खड़ा कर चुकी है.

रोहित और रिकल्टन की फिफ्टी मुंबई इंडियंस के लिए इस मुकाबले में सभी बैटर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. रियान रिकल्टन ने 38 गेंद में 61 रन बनाए तो रोहित शर्मा ने 36 गेंद में 53 रन की पारी खेली. कप्तान हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव 23-23 गेंद में 48-48 रन बनाकर नाबाद रहे. यह आईपीएल में सिर्फ दूसरा मौका है जब किसी टीम के टॉप-4 के सभी बैटर्स ने 40 से ज्यादा रन बनाए हैं. इससे पहले 2011 में चेन्नई सुपरकिंग्स के बैटर्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ही यह कारनामा किया था.

राजस्थान ने किया शर्मनाक समर्पणलक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम महज 16.1 ओवर में 117 रन बनाकर आउट हो गई. उसकी ओर से इंग्लैंड के पेसर जोफ्रा आर्चर ने सबसे अधिक 30 रन बनाए. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस टीम का प्रदर्शन कितना खराब रहा. जोफ्रा आर्चर के अलावा राजस्थान रॉयल्स का एक भी बैटर 20 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका. कप्तान रियान पराग (16) टीम के दूसरे टॉप स्कोरर रहे. शुभम दुबे ने 15, यशस्वी जायसवाल ने 13 और ध्रुव जुरेल ने 11 रन बनाए.

वैभव सूर्यवंशी नहीं खोल पाए खाता राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी इस मैच में खाता भी नहीं खोल पाए. दीपक चाहर ने उन्हें अपने पहले ही ओवर में चलता कर दिया. यह मैच का भी पहला ओवर था. यह पहला मौका है जब वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में बिना खाता खोले आउट हुए हैं. उन्होंने पिछले मैच में शतक बनाया था. मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच में सबसे अधिक 3 विकेट ट्रेंट बोल्ट ने झटके. जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए.

कम से कम द्रविड़ का ख्याल कर लेते जिस टीम के कोच राहुल द्रविड़ हों, उसका यूं समर्पण करना शर्मनाक ही कहा जाएगा. माना कि राजस्थान रॉयल्स के नियमित कप्तान संजू सैमसन चोट के कारण नहीं खेल पा रहे हैं, लेकिन बाकी बैटर का प्रदर्शन परेशान करने वाला रहा है. टीम 11 में से 8 मैच हारकर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. टीम इंडिया की ‘दीवार’ का खिताब रखने वाले राहुल द्रविड़ के लिए अब इस टीम को संभालना बड़ी चुनौती बन गई है.
Location :Delhi,Delhi,Delhihomecricketमुंबई का जीत का छक्का, राजस्थान की उम्मीदें खत्म, राहुल की टीम प्लेऑफ से बाहर



Source link

Leave a Comment